{"_id":"58c161bc-d261-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"alien-showing-telescope-will-be-ready-in-5-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस टेलीस्कोप से आप देख सकेंगे एलियन!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
इस टेलीस्कोप से आप देख सकेंगे एलियन!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 11 Jun 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से यूएफओ दिखने की खबरें खूब आती रही हैं, लेकिन यह खबर उससे एक कदम आगे की है।
विज्ञापन
वैज्ञानिक अब ऐसा टेलीस्कोप बनाने में जुटे हैं, जिससे पृथ्वी से ही कथित एलियन देखे जा सकेंगे। स्पेसडॉटकॉम के मुताबिक एक मेगा-टेलीस्कोप बनाया जाएगा, जो पृथ्वी से दूर दूसरे ग्रहों पर बसे एलियन को उनके शरीर से निकलने वाली गर्मी की मदद से दिखाएगा।
इस प्रस्तावित एलियन हंटर टेलीस्कोप की कीमत 1 अरब डॉलर पड़ेगी और इसमें पतले शीशे लगाए जाएंगे, जो पृथ्वी से 60 से 70 साल की दूरी पर भी शहर या एलियन जीवन के दूसरे संकेत देखे जा सकेंगे।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई के इंस्टीट्यूट फॉर एस्ट्रोनॉमी के खगोलविद् और प्रस्तावित टीम के सदस्य जेफ कुह्न ने कहा, 'अगर कोई निवेशक सामने आकर यह कहता कि मैं आपको जरूरी संसाधन दूंगा, तो हम पांच साल के भीतर यह टेलीस्कोप बना सकते हैं।'
विज्ञापन
एलियन की खोज बीते 40 साल से चल रही है, लेकिन इससे जुड़ा कोई भी ठोस सबूत अब तक हाथ नहीं लगा है। इसके बावजूद कुछ दिलचस्प घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें यूएफओ या एलियन दिखने की बात कही गई है।