कपिल की ‘दादी’ को मिली अग्रिम जमानत
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का मजाक उड़ाने के आरोप में फंसे कॉमेडियन अली असगर को बांबे हाईकोर्ट से राहत मिल गई है।
कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल शो में दादी का किरदार निभाने वाले अली की अग्रिम जमानत की याचिका पर शुक्रवार को बांबे हाईकोर्ट ने सुनवाई की। इस दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि यदि असगर को अगले सात दिन के भीतर गिरफ्तार किया जाता है, तो उन्हें 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर तुरंत रिहा कर दिया जाए।
बांबे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजय गडकरी ने अली असगर को सात दिन की राहत दी है। असगर उन आठ लोगों में से हैं, जिनके खिलाफ डेरा प्रमुख का मजाक उड़ाने का आरोप है।
असगर सहित 8 पर भावनाए ठेस पहुंचाने का आरोप
रियाणा पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी की शिकायत पर इन लोगों के
खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अनुयायी ने असगर सहित आठ लोगों पर धार्मिक
भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।
इस मामले में कॉमेडियन किकू
शारदा की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि उन्हें गिरफ्तारी के दिन ही शाम को
जमानत दे दी गई थी। इसके बाद गिरफ्तारी की आशंका के चलते असगर अली ने
बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था।
असगर के
वकील श्याम केशवानी ने कहा कि उनके मुवक्किल जांच में सहयोग देने को तैयार
हैं, लेकिन वह हरियाणा स्वतंत्र नागरिक के तौर पर जाना चाहते हैं और इसलिए
उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की जाए।