फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Algeria Plane crash

116 लोगों के साथ एक और विमान क्रैश

Thu, 24 Jul 2014 09:26 PM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 09:26 PM IST
विज्ञापन
Algeria Plane crash

एयर अल्जेरी का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ये विमान बुर्किना फासो से उड़ा था। इससे पहले अल्जीरिया में उड्डयन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि उनका विमान से संपर्क टूट गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि फ़्लाइट एएच 5017 में 110 यात्री सवार थे और चालक दल के छह सदस्य थे। अधिकारियों का कहना है कि इस विमान ने बुर्किना फ़ासो से उड़ान भरी थी और 50 मिनट बाद ही उससे संपर्क टूट गया। विमान से पचास मिनट बाद ही संपर्क टूट गया था।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, विमान में सवार यात्रियों में फ्रांस के 50, बुर्किनेव के 24, लेबनान के आठ, अल्जीरिया के चार, लक्ज़मबर्ग के दो और बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, नाइजीरिया, कैमरून, यूक्रेन और रोमानिया का एक-एक नागरिक सवार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयर अल्जेरी ने लागू की आपात योजना

Algeria Plane crash

अल्जीरिया की समाचार एजेंसी ने एयरलाइन के हवाले से कहा है कि इस यात्री विमान को आखिरी बार ग्रीनिच समयानुसार सुबह एक बजकर पचपन मिनट पर देखा गया था।

एजेंसी का कहना है कि एयर अल्जेरी ने आपात योजना लागू कर दी है। स्विफ़्ट एयर की तरफ से जारी किए गए वक्तव्य के अनुसार वो विमान एमडी 83 था और वे विमान से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। इस विमान को स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजकर दस मिनट पर उतरना था।

अल्जीरिया की समाचार एजेंसी का कहना है ये विमान राजधानी अल्जियर्स जा रहा था। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार ये विमान एक हफ्ते में चार बार उड़ान भरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed