{"_id":"040b7660afce4e604ffd2ad7cda52806","slug":"alert-on-airport-from-breast-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट पर एयरपोर्टः महिलाएं ब्रेस्ट में छुपा सकती हैं बम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अलर्ट पर एयरपोर्टः महिलाएं ब्रेस्ट में छुपा सकती हैं बम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Aug 2013 02:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेस्ट इम्प्लांट्स के जरिए महिला आत्मघाती हमलावर भेजने का खतरा भारत पर भी मंडारने लगा है। इसके मद्देनहर भारत में हवाईअड्डों पर कड़ी सुरक्षा कर दी गई है लेकिन इस खतरे से निपटने के लिए हमारे पास आवश्यक उपकरण नहीं हैं।
विज्ञापन
हवाईअड्डों पर सुरक्षाकर्मियों को अत्यधिक चौकन्ना रहने और महिलाओं को डबल चैक करने के लिए कहा गया है। लेकिन यहां ऐसे बॉडी स्केनर्स नहीं हैं जो ब्रेस्ट इंप्लांट्स में छिपे विस्फोटक की पहचान कर सकें।
विज्ञापन
कुछ समय पहले अमेरिका के हेथ्रो एयरपोर्ट पर भी इस खतरे के चलते सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए थे।
तब हेथ्रो एयरपोर्ट पर पूरे शरीर को स्कैन करने वाले उपकरण लगा दिए गए थे जिससे शरीर में छुपा विस्फोटक और मेटल पकड़ा जा सके।
भारत में पूरी बॉडी को स्कैन करने वाले उपकरण उपलब्ध नहीं है और इस तकनीक की सहायता के बिना केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा (सीआईएसएफ) बल के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना मुश्किल काम है।
विज्ञापन
तकनीक लाने के किए जा रहे प्रयास
सीआईएसएफ के एसडीजी के कहना है कि वे ऐसे विस्फोटक पकड़ने वाली तकनीक लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से बातचीत कर रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अगर विस्फोटक में मेटल नहीं होता हे तो उसकी पहचान करना बहुत मुश्किल है। इसे पता करने का रास्ता भी निकाला जा रहा है।
साथ ही इन ब्रेस्ट इंम्पलांट्स में लगने वाले विस्फोटक की पूरी विस्तृत जानकारी प्राप्त करने की कोशिश भी की जा रही है।
पिछले हफ्ते आई एक खबर के मुताबिक आतंकी संगठन अलकायदा प्रमुख बम बनाने वाले इब्राहिम अल-असीरी ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिसमें ब्रेस्ट इंप्लाट्स के जरिए या शरीर में बम छुपाकर हवाई अड्डे की सुरक्षा जांच से बचा जा सकता है।
सुरक्षा में शालीनता भी
अधिकारियों का कहना है कि इसके सख्त जांच के साथ ही यात्रियों के साथ शालीनता बनाए रखने पर भी ध्यान दिया जा रहा है ताकि उनके सम्मान को ठेस न पहुंचे।
महिला सुरक्षाकर्मियों को शालीनता के साथ सुरक्षा जांच करने की हिदायत दी गई है।