{"_id":"2112753d9bf185a472dfeba9a5cfd363","slug":"alert-in-12-states-for-communal-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा की आशंका, अलर्ट जारी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
12 राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा की आशंका, अलर्ट जारी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Sep 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव नजदीक आने के साथ-साथ ही देश में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने का खतरा बढ़ रहा है। गृह मंत्रालय ने भी इस संबंध में अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने 12 राज्यों की 45 जगहों पर सांप्रदायिक हिंसा होने का अलर्ट जारी किया है। खुफिया विभाग द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर यह अलर्ट जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, उड़ीसा, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के लिए अलर्ट जारी किया है।
खुफिया विभाग के मुताबिक इन जगहों पर कुछ संगठन माहौल बिगाड़ने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
खुफिया विभाग ने आगाह किया है कि इन जगहों पर सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने की कोशिशें होने की संभावना है और अगर इस रोकने के कदम नहीं उठाए गए तो हालात बेकाबू हो सकते हैं।
विज्ञापन
खतरे को ध्यान में रखकर गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने 23 सितंबर को राष्ट्रीय एकता परिषद की बैठक बुलाई है और इसमें सभी मुख्यमंत्रियों को शामिल होने को कहा गया है।
इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भी राज्य में दंगे होने की आशंका जताई थी। गृहमंत्री ने भी मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान चुनाव के चलते सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की बात कही थी।