पैगंबर के जन्मदिन पर महाराष्ट्र में ड्राई डे की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मुस्लिम विधायक चाहते हैं कि आगामी 24 दिसंबर को पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन यानी ईद-ए-मिलाद पर महाराष्ट्र में ड्राई डे यानी शराब बंदी घोषित की जाए।
आगामी 24 दिसंबर को पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन है इसलिए अभी से यह मांग शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए विचार करने का आश्वासन दिया है।मुस्लिम समाज मोहम्मद साहब के जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद के रूप में मनाता है।
इस दिन शराब बंदी को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखेपाटिल और राज्य के पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक नसीम खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में सपा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अबू आसिम आजमी भी शामिल थे।
विधायकों ने उठाई शराब बंदी की मांग
खान ने बताया कि 1400 साल पहले मोहम्मद साहब ने शराब को सामाजिक बुराईयों की जड़ मानते हुए इसका विरोध किया था। उनका मानना था कि समाज में बुराईयों को रोकने के लिए शराब पर रोक जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस बारे में संबंधित विभाग से चर्चा कर फैसला लेंगे। फिलहाल, राज्य में महात्मा गांधी जयंती और डॉ.भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस सहित कई अवसरों पर सूबे में ड्राई डे रहता है।