{"_id":"61d34002-950f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"alagiri-skips-crucial-dmk-executive-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमके में दरार, केन्द्र के खिलाफ ला सकता है प्रस्ताव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
डीएमके में दरार, केन्द्र के खिलाफ ला सकता है प्रस्ताव
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 25 Mar 2013 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रमुक में बढ़ रहे असंतोष का एक और संकेत देते हुए पार्टी प्रमुख करुणानिधि के पुत्र एम के अलागिरि सोमवार को पार्टी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि डीएमके के केंद्र से समर्थन वापसी के फैसले पर उनसे सलाह नहीं लिए जाने से अलागिरी नाराज हैं। चेन्नई में आयोजित इस बैठक से पहले आज सुबह ही अलागिरी अपने चुनाव क्षेत्र मदुरै के लिए निकल गए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि डीएमके इस बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रस्ताव ला सकता है। यह प्रस्ताव यूएनएचआरसी में श्रीलंका के खिलाफ कड़ा प्रस्ताव लाने में असफल रहने के लिए होगा।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार प्रस्ताव में भारत सरकार से ये मांग की जाएगी कि वह कोलंबो में कॉमनवेल्थ शिखर वार्ता न होने दे और अगर वहां शिखर वार्ता होती है तो भारत उसमें शामिल न हो।
हालांकि पूर्व केंद्रीय मंत्री और मदुरै के बड़े नेता अलागिरि का पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला पार्टी पर काफी गहरा असर डाल सकता है।