फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   al qaeda will be main issue in modi meeting

मोदी की बैठक में छाएगा अलकायदा का मुद्दा

Wed, 02 Jul 2014 07:41 AM IST
भूपेंदर सिंह भाटिया/अमर उजाला, जम्मू
भूपेंदर सिंह भाटिया/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 02 Jul 2014 07:41 AM IST
विज्ञापन
al qaeda will be main issue in modi meeting

श्रीनगर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब सेना और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक में घाटी की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे तो उसमें अलकायदा की धमकी और घुसपैठ का मुद्दा छाया रहेगा।

विज्ञापन


हाल ही में अलकायदा ने एक सीडी जारी कर धमकी दी थी कि अफगानिस्तान से आतंकियों का जत्था जल्द ही कश्मीर का रुख करेगा। सीडी में कश्मीरियों से अपील की गई कि वह भारत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


हालांकि इस सीडी के जारी होने के बाद सेना और जम्मू-कश्मीर के तमाम उच्च पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि वे अलकायदा की किसी भी धमकी से निपटने को तैयार हैं लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि मीटिंग में यह मुद्दा प्रमुख रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप एजेंडे में रहेगी घाटी की सुरक्षा

al qaeda will be main issue in modi meeting

सुरक्षा एजेंसियां पहले ही आशंका जता चुकी हैं कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना के लौट जाने के बाद तालिबानी कश्मीर घाटी का रुख कर सकते हैं। साथ ही इससे निपटने की सेना की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री के दौरे में राजनीतिक नेताओं से मिलने की बजाय सिर्फ घाटी की सुरक्षा व्यवस्था टाप एजेंडे में होगी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार घाटी के दौरे में पहुंच रहे नरेंद्र मोदी चार जुलाई को कोई राजनीतिक रैली न कर श्रीनगर के बदामीबाग स्थित 15 कोर के हेडक्वार्टर में लगभग तीन घंटे सुरक्षा मीटिंग करेंगे। इसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा आर्मी और एयरफोर्स के शीर्ष अधिकारी, डीजीपी के राजेंद्रा, मुख्य सचिव इकबाल खांडे और घाटी में तैनात सेना की विभिन्न कोर के जीओसी, अर्द्धसैनिक बलों के उच्चाधिकारी, इंटेलिजेंस के अफसर उपस्थित रहेंगे।

बैठक में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से होने वाली घुसपैठ को रोकने के लिए उठाए कदमों की भी समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री रियासत की सुरक्षा व्यवस्था पर जेएंडके के राज्यपाल एनएन वोहरा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ अलग बैठक करेंगे।

प्रधानमंत्री दौरे का हमेशा हुआ विरोध

al qaeda will be main issue in modi meeting

समय-समय पर जब भी देश के प्रधानमंत्री कश्मीर दौरे पर पहुंचे तो अलगाववादियों ने उनका विरोध किया। नरेंद्र मोदी के चार जुलाई के दौरे पर अलगाववादियों ने कश्मीर बंद का आह्वान किया है।

इससे पहले पिछले साल जब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कश्मीर दौरे पर पहुंचे थे तो उसके एक दिन पहले आतंकियों ने सेना की कानवाई पर हमला किया था, जिसमें आठ सैनिक शहीद हो गए थे।

मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा बलों ने श्रीनगर को पूरी तरह से घेर लिया है। नई दिल्ली से स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के 80 कमांडो श्रीनगर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed