फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   al qaeda threat france again

'मुस्लिमों के प्रति रवैया बदलो नहीं तो बुरी खबर सुनो'

Sat, 10 Jan 2015 08:30 PM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
al qaeda threat france again

पेरिस में शार्ली एबदो साप्ताहिक अखबार के दफ्तर और एक यहूदी सुपरमार्केट पर हुए आतंकी हमले के बाद भी फ्रांस पर हमले का खतरा अभी टला नहीं है। अरब प्रायद्वीप में अल कायदा (एक्यूएपी) के एक शीर्ष आतंकी ने अपना धमकी वाला वीडियो जारी कर फ्रांस में फिर हमला करने की धमकी दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी इस वीडियो में हारिस अल नजारी ने कहा है, अगर आप युद्ध छेड़ना चाहते हैं, तो संदेश का इंतजार करें। वह तीन दिन पहले फ्रांस में  हुए हमले में 17 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा करना चाहता था, लेकिन उसने जिम्मेदारी नहीं ली।
विज्ञापन


वीडियो में नजारी कह रहा है कि अगर तुमने मुस्लिमों के प्रति अपना आक्रामक रवैया नहीं बदला तो फिर बुरी खबरों के लिए तैयार रहो। यह रवैया छोड़ने में ही भलाई है ताकि तुम लोग जिंदा रह सको। फ्रांस के कुछ लोगों ने अल्लाह और पैगंबर का अपमान किया था, इस पर कुछ जिहादियों ने उन्हें सबक सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमन के सुरक्षा सूत्रों और एक सहपाठी ने बताया कि शार्ली एबदो हमले के एक संदिग्ध ने यमन में पढ़ाई की थी और वहां अलकायदा के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुआ था। फ्रांस के सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को दो जगहों पर हमला किया और शार्ली एबदो नरसंहार में शामिल दो भाइयों को ढेर कर दिया था।

पेरिस हमले पर एकजुटता दिखाएंगे यूरोपीय नेता

al qaeda threat france again

शार्ली एबदो पर आतंकी हमले के बाद यूरोपीय नेता फ्रांस के समर्थन में एकजुट हो गए हैं। रविवार को पेरिस में एक जन रैली में शामिल होकर अपनी असाधारण एकता दिखाएंगे। जिहादी बंदूकधारियों के मारे जाने के बाद फ्रांस को बड़े पैमाने पर सहायता की पेशकश की गई है।

फ्रांस में हुआ यह आतंकी हमला इतना बड़ा था कि पश्चिमी उत्तर कोरिया से लेकर क्यूबा और धुर विरोधी इस्राइल से लेकर ईरान तक ने इसकी निंदा की। नवीनतम हमलों के बाद दुनिया भर के शहरों में लोगों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के समर्थन में खुद को ‘जे सुइस शार्ली’ घोषित किया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि रविवार की रैली शार्ली एबदो के मूल्यों पर आधारित होगी। स्पेन, जर्मनी, इटली, बेल्जियम, पुर्तगाल, पोलैंड, स्वीडन, डेनमार्क, नार्वे और यूक्रेन के नेताओं ने भी कहा है कि वे इस रैली में हिस्सा लेंगे।

अमेरिका ने अपने नागरिकों को किया सचेत

al qaeda threat france again

पेरिस में हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका भी सचेत हो गया है। अमेरिका ने भारत समेत दुनिया भर में रह रहे अपने नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिकियों के खिलाफ हमलों में इजाफा हो रहा है।

विदेश मंत्रालय ने कहा है, ‘ हाल ही में आतंकवादी संगठनों, उनकी नकल करने वालों और व्यक्तिगत अपराधियों की ओर से अमेरिकियों के खिलाफ हमले बढ़े हैं। इसलिए नागरिकों को अपनी सुरक्षा के  प्रति उचित कदम उठाने की जरूरत है।’

मंत्रालय ने कहा है कि भारत में हो रही आतंकवादी गतिविधियों का असर यहां रह रहे अमेरिकियों पर भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed