फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   al qaeda's india chief were died in american attack

भारतीय शाखा के अलकायदा प्रमुख की मौत

Sun, 26 Apr 2015 12:21 PM IST
एजेंसी / न्यूयॉर्क
एजेंसी / न्यूयॉर्क Updated Sun, 26 Apr 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
al qaeda's india chief were died in american attack

भारतीय महाद्वीप में आतंकी संगठन अलकायदा का सरगना अहमद फारूक जनवरी में पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया था। न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार के मुताबिक इस ड्रोन हमले में अमेरिकी बंधक वारेन विंसटीन और इटली के गियोवन्नी लो पोर्टो भी मारे गए थे।

विज्ञापन


आतंकी अहमद फारूक भारतीय महाद्वीप में अलकायदा का दूसरे नंबर का खूंखार नेता था, जिसे आतंकी संगठन के उभरे सरगना के रूप में देखा जा रहा था। इस स्थानीय शाखा की शुरुआत अलकायदा सरगना एमान अल-जवाहरी ने इस्लामिक स्टेट की भर्ती की कोशिशों से निपटने के लिए सितंबर में की थी।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी ड्रोन हमलों से अलकायदा के शीर्ष सरगनाओं को तितर-बितर करने में सफलता हासिल हुई है, जिनसे अलकायदा ने भारतीय महाद्वीप में उम्मीदें लगा रखी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी ओसामा बिन लादेन को 2010 में लिखे पत्र में अहमद फारूक के नाम के आतंकी को भावी नेतृत्व क्षमता से संपन्न बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 में ड्रोन हमले में मारा गया अलकायदा का सरगना अतियाह अब्द अल-रहमान ने फारूख को ‘एक सही आदमी’ बताया था। भारतीय महाद्वीप में अलकायदा प्रवक्ता ओसामा महमूद ने भी फारूक और कारी अब्दुला मंसूर के मारे जाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed