फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   al qaeda release a video against narendra modi

अल कायदा ने वीडियो जारी कर मोदी को बताया इस्लाम का दुश्मन

Tue, 05 May 2015 11:23 AM IST
Updated Tue, 05 May 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
al qaeda release a video against narendra modi

दुनिया के खौफनाक आतंकी संगठन अल कायदा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्लाम का दुश्मन बताया है। अल कायदा की भारतीय उपमहाद्वीपीय शाखा द्वारा जारी किए गए ताजा वीडियो में कहा गया है कि अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र, विश्व बैंक और भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी इस्लाम के दुश्मन हैं।

विज्ञापन


वहीं, इस वीडियो के सामने आने के बाद भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है। अल कायदा की मीडिया विंग अस शहाब द्वारा दो मई को ‘फ्रॉम फ्रांस टू बांग्लादेश: द डस्ट विल नेवर सेटल डाउन’ शीर्षक वाला नौ मिनट का वीडियो जारी किया गया है।
विज्ञापन


इस वीडियो में अल कायदा के भारतीय उपमहाद्वीप के सरगना असीम उमर की आवाज है। उमर ने वीडियो में फ्रांस से बांग्लादेश तक का जिक्र करते हुए जहर उगला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए उमर कहता है कि दुनिया भर में मुस्लिमों के खिलाफ युद्ध लड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह युद्ध विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की नीतियों, ड्रोन हमलों, फ्रांसीसी व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्दो के कार्टूनों, संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्रों और नरेंद्र मोदी के आग उगलने वाले भाषणों के जरिए लड़ी जा रही है।

बांग्लादेशी ब्लॉगरों की हत्या की जिम्मेदारी भी ली

al qaeda release a video against narendra modi

इस वीडियो में अल कायदा ने बांग्लादेश में जन्मे अमेरिकी ब्लॉगर अभिजीत रॉय समेत चार बांग्लादेशी ब्लॉगर की हत्या की भी जिम्मेदारी ली है। वीडियो में उमर कहता है कि इस्लाम के खिलाफ लिख रहे लोगों की हत्या का मिशन पाकिस्तान से शुरू हुआ था।

असीम उमर भारतीय था, जिसने देवबंद में पढ़ाई की और 1990 में पाकिस्तान चला गया। पिछले साल अल कायदा चीफ अयमान अल-जवाहिरी ने भारतीय उपमहाद्वीप में संगठन की नई शाखा शुरू किए जाने की घोषणा की थी। जवाहिरी के मुताबिक, यह शाखा म्यांमार, बांग्लादेश, भारत के उत्तरी-पूर्वी राज्यों में अपनी गतिविधियां शुरू कर चुकी है।

माना जा रहा है कि भारत में पांव जमाने में विफल रहने पर अल कायदा ने नरेंद्र मोदी पर अपनी भड़ास निकाली है। भारत के मुस्लिमों की बेरुखी ने इस आतंकी संगठन को निराश और हताश ही किया। क्योंकि यहां के लोगों ने अल कायदा की विचारधारा को सिरे से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed