फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   al qaeda's regional chief is an indian says pakitani journalist

अल कायदा ने एक भारतीय को सौंपी कमान, मीर का खुलासा

Sun, 19 Oct 2014 01:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 19 Oct 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
al qaeda's regional chief is an indian says pakitani journalist

आतंकी संगठन अल कायदा ने भारतीय उपमहाद्वीप की क्षेत्रीय शाखा का प्रमुख एक भारतीय मुसलमान को ही नियुक्त किया है। इस बात की पुष्टि की है पाकिस्तानी टीवी चैनल के पत्रकार हामिद मीर ने।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के 'आइडिया एक्सचेंज' कार्यक्रम के दौरान हामिद मीर ने दावा किया कि वे अल कायदा की भारतीय शाखा के प्रमुख से दो बार मुलाकात कर चुके हैं और यह भारतीय ही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अल कायदा प्रमुख अल जवाहिरी ने करीब डेढ़ महीने पहले चार सितंबर को एक वीडियो जारी कर भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा की शाखा खोलने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पत्रकार हामिद मीर का दावा अब भारत में अल कायदा के पांव पसारने की कोशिश के सबूत के तौर पर देखा जा रहा है।

इतना की नहीं हामिद मीर का दावा इस बात की भी पुष्टि करता है कि भारत में अल कायदा की गतिविधियां पिछले दस सालों से चल रही हैं।

क्योंकि हामिद मीर ने कहा है कि वह अल कायदा के भारतीय प्रमुख से पहली बार 2005 में और दूसरी बार 2007 में अफगानिस्तान में मिले थे।

टैक्सी ड्राइवर ही था आसिम उमर का दूत

al qaeda's regional chief is an indian says pakitani journalist

'आइडिया एक्सचेंज' कार्यक्रम में पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने बताया कि भारतीय मूल के आसिम उमर से मुलाकात उस वक्त हुई जब वह अफगानिस्तान में अंधार इलाके में एक कवरेज के लिए गए थे।

मीर के अनुसार जब वह तालिबान कब्जे वाले अंधार में स्थित महमूद गजनी के मकबरे को देख रहे थे कि तभी टैक्सी ड्राइवर के रूप में एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और पूछा कि क्या वह जियो टीवी से हैं? मीर के हां कहने पर टैक्सी ड्राइवर ने कहा कि उनसे आमिर साहब मिलना चाहते हैं।

इस पर हामिद मीर ने पूछा कि आमिर साहब कौन हैं? तो जवाब मिला कि वह डरें नहीं उन्हें एक खबर बतानी है। मीर ने पूछा कैसी खबर तो जवाब मिला कि ऐसी खबर जो इससे पहले किसी को पता नहीं चली होगी।

इसके बाद वह टैक्सी ड्राइवर के साथ गए और कुछ लोगों से मुलाकात की तो उन्होंने अमेरिकी दूतावास पर हमले का लाइव कवरेज करने के‌ लिए कहा जिसे हामिद मीर ने समय कम होने का बहाना कर मना कर दिया।

हामिद मीर के मना करने पर उन लोगों ने आसिम उमर से मिलाया जो भारतीय मुसलमान है और संगठन में दक्षिण एशिया का प्रमुख है।

उर्दू में बात करता है आसिम उमर

al qaeda's regional chief is an indian says pakitani journalist

पत्रकार हामिद मीर ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया तालिबान लोगों के समूह ने आसिम उमर से मिलवाया।

उनके अनुसार मिलवाने वालों ने उनसे पहले ही बता दिया क‌ि आसिम उमर उर्दू में बात करता है जिससे आप बात कर सकते हैं। मीर ने बताया कि जब वह उमर से मिले तो वह उर्दू में बात ‌किया।

इतना ही नहीं आसिम उमर ने हामिद मीर को खुद की लिखी एक उर्दू की‌ किताब भी दी‌ जिसमें एक संदेश के जरिए हामिद साहब को बहुत ही सम्मान जनक शब्दों से संबोधित किया गया था।

पत्रकार मीर ने बताया कि वह आसिम मीर को शक्ल से अनपढ़ समझा था लेकिन उनकी शिक्षा का स्त‌र देख चौंक गए।

भारत में अल कायदा की शाखा के प्रमुख के लिए जो योग्यता जरूरी है वह आसिम उमर के पास है और शायद इसीलिए  अल कायदा ने उन्हें संगठन के साउथ एशिया का प्रमुख बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed