{"_id":"3f12e88e009b468e92c119dbbf88b830","slug":"al-qaeda-jihadi-may-be-in-assam-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में हो सकते हैं अलकायदा से जुड़े जिहादी: गोगोई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
असम में हो सकते हैं अलकायदा से जुड़े जिहादी: गोगोई
एजेंसी/गुवाहाटी
Updated Wed, 22 Oct 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का कहना है कि राज्य में अलकायदा से जुड़े जिहादी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास इस बात के सबूत है कि असम में जिहादी समूहों की गतिविधियां चल रही हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश के संगठन जमात-उल मुजाहिदिन (जेएमबी) का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस बात के कुछ सबूत मिले हैं कि जिहादी राज्य में मौजूद हैं। हम उनकी पहचान कर और सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं यह दावे के साथ नहीं कह सकता लेकिन अंदेशा है कि ऐसे जिहादियों का संपर्क अल कायदा जैसे आतंकी संगठनों के साथ है। हमें सतर्क रहना पड़ेगा ताकि वे असम में अपना बेस स्थापित न कर पाएं।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रकार की गतिविधियों में पाए जाने वालों के खिलाफ राज्य सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके पीछे कोई राजनीति नहीं है। यह देश हित का मामला है।
उन्होंने कहा कि मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि धर्म के नाम पर किसी निर्दोष की गिरफ्तारी नहीं होगी।