फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Al Qaeda grooming IM militants for big attacks in India.

भारत पर बड़े हमले की अल कायदा की साजिश

Fri, 07 Nov 2014 08:30 AM IST
Updated Fri, 07 Nov 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
Al Qaeda grooming IM militants for big attacks in India.

आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) और अल कायदा मिलकर भारत में किसी बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। खुफिया एजेंसी से जुड़े अधिकारियों की मानें तो इन दोनों संगठनों के बीच आपसी बातचीत और पकड़े गए कुछ संदिग्धों के बयान से इस बात का अंदेशा बढ़ गया है कि भारत में किसी बड़े हमले की साजिश की जा रही है।

विज्ञापन


इस खुलासे के बाद चौकन्ने हुए खुफिया अधिकारियों के मुताबिक आतंकी संगठन भारत में सीरिया और इराक जैसे हालात पैदा करने की साजिश रच रहें है, जहां आए दिन हिंसा की वारदातें होती हैं। इसके अलावा वह विदेशियों के अपहरण की भी योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीय सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने जो सबूत इकट्ठा किए हैं, वह अल कायदा और आईएम के बीच मजबूत होते रिश्तों की तरफ इशारा करते हैं। देश में काम करने वाला आतंकी संगठन आईएम अब तक छोटे हमलों को ही अंजाम दे सका है, जिसमें वह प्रेशर कूकर बम जैसे हथियारों का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि दक्षिण एशिया में अपनी शाखा स्थापित करने के ऐलान के कुछ हफ्तों बाद उन्हें यह जानकारी मिली कि अल कायदा के अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान में मौजूद दूसरे आतंकी संगठन आईएम के आतंकियों को बड़े हमले के लिए ट्रेनिंग दे रहे हैं।

आईएम आतंकियों को दे रहा हमले की ट्रेनिंग

Al Qaeda grooming IM militants for big attacks in India.

इस खुफिया जानकारी से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आतंकी हमलों का खतरा बढ़ गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख शरद कुमार का कहना है कि अल कायदा और आईएसआईएस के स्थानीय आतंकी संगठनों पर नजर रखी जा रही है।

आईएम और आईएसआई के रिश्तों में कड़वाहट
पाकिस्तान में रह रहे आईएम के संस्थापकों में से एक रियाज भटकल की इंटरनेट चैट से इस बात का खुलासा हुआ है कि आईएम और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के रिश्तों में कड़वाहट आ गई है।

भटकल ने आईएम के आतंकियों से चैट पर कहा कि पाकिस्तानी एजेंटों से रिश्ता खत्म करके अल कायदा से सीधे रिश्ते बनाना जरूरी हो गया है। बातचीत में उसने आईएसआई के मना करने के बावजूद पाक-अफगान सीमा क्षेत्र में अल कायदा के लोगों से मिलने की बात का भी जिक्र किया।

आफिया सिद्दीकी की रिहाई के लिए अपहरण
इस बात का अंदेशा है कि अलकायदा और उससे जुड़े आतंकी संगठन भारत और नेपाल में यहूूदियों का अपहरण कर अमेरिकी जेल में कैद पाकिस्तान की न्यूरोसाइंटिस्ट आफिया सिद्दीकी की रिहाई की मांग कर सकते हैं। आफिया को अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों को मारने की कोशिश के इल्जाम में 86 साल की जेल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed