फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   al qaeda anounced to inter kashmir with taliban

अल कायदा भारत के खिलाफ कश्मीर में रच रहा साजिश

Sun, 15 Jun 2014 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 15 Jun 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
al qaeda anounced to inter kashmir with taliban

अपने नापाक इरादों के लिए कुख्यात आतंकी संगठन अल कायदा ने एक नया वीडियो जारी करते हुए कश्मीर के मुसलमानों को भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने के आह्वान किया है।

विज्ञापन


इस वीडियो में कहा गया है कि वे सीरिया और इराक के भाइयों का अनुसरण करें तथा भारत के खिलाफ हिंसात्मक जेहाद छेड़ें।

अल कायदा के पाकिस्तान सेल के सीनियर नेता मौलाना असीम उमर ने वीडियो के जरिए बयान दिया है, जो भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

वीडियो में वादा किया गया है कि कश्मीर को मुक्त करवाने के लिए अफगानिस्तान से जेहादियों का कारवां जल्द पहुंच रहा है।

भारतीय सेना के खिलाफ जारी हुआ है वीडियो

al qaeda anounced to inter kashmir with taliban

एक अंग्रेजी समाचार वेबसाइट के अनुसार वीडियो का शीर्षक है, ‘दि वार कंटिन्यू : ए स्टेटमेंट आन कश्मीरी मुस्लिम’, जिसमें मौलाना उमर ने ऑडियो में बयान दिया है।

वीडियो में वर्ष 2010 के वह फुटेज दिखाए गए हैं, जिसमें श्रीनगर की सड़कों पर प्रदर्शन हो रहा है। इसमें सुरक्षा बलों द्वारा नागरिकों को गोली मारते दिखाया गया है।

खास बात यह है कि मौलाना असीम ने लाइन आफ कंट्रोल की दोनों ओर रहने वाले कश्मीरियों को संबोधित किया है। साथ ही भारत और पाकिस्तान की सीमा पर रहने वाली मुस्लिम आबादी को भी तैयार रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed