फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   akhilesh yadav sends a political massage after making pk tax free

हिंदू संगठनों को अखिलेश ने दिया करारा जवाब

Wed, 31 Dec 2014 04:04 PM IST
Updated Wed, 31 Dec 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav sends a political massage after making pk tax free

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह की चुप्पी के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिल्म पीके का विरोध कर रही जमात को करारा राजनीतिक जवाब दिया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में आमिर खान अभिनीत यह फिल्म टेक्स फ्री कर दी गई है। अखिलेश यादव ने फिल्म के संदेश की तारीफ भी की है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय के ऑफिसियल टि्वटर एकाउंट से कहा गया है कि पीके के संदेश से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिल्म को मनोरंजन कर मुक्त करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भाजपा में पितृपुरुष का दर्जा प्राप्त वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी पीके की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने पीके देखने के बाद अधिक से अधिक लोगों को फिल्म देखने की अपील भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के कई हिस्सों में पीके का विरोध

akhilesh yadav sends a political massage after making pk tax free

विरोध कर रहे संगठनों का आरोप है कि फिल्म में हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया गया है।

हालांकि फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी, अभिनेता आमिर खान समेत कई समीक्षक भी कह चुके हैं कि फिल्म में किसी भी धर्म या किसी व्यक्ति की आस्‍था का मजाक नहीं उड़ाया गया है, ‌ब‌ल्‍कि धर्म के नाम पर आडंबर और अंधविश्वास बढ़ाने वालों की पोल खोलने का प्रयास भी किया गया है।

फिल्म के विषय के लिए आमिर खान पर निजी हमले तक किए गए। पीके के विरोधियों ने कहा कि आमिर खान ने मुसलमान होने के कारण हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया है।

ऐसे आरोपों की सफाई में आमिर खान ने कहा कि फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा, निर्देशक राजकुमार हिरानी, पटकथा लेखक अभिजीत जोशी हिंदू है। फिल्म निर्माण से जुड़े 90 फीसदी सदस्य हिंदू हैं।

केंद्र ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास नहीं किया

akhilesh yadav sends a political massage after making pk tax free

आमिर खान की सफाई के बाद भी फिल्म का विरोध किया जा रहा है। विरोधी संगठनों ने देश के कई हिस्सों में ‌थियेटरों में घुसकर फिल्म मे पोस्टर फाड़े हैं। आमिर खान और अनुष्का शर्मा के पुतले भी जलाए गए हैं।

फिल्म का विरोध कर र‌हे संगठन स्वयं को हिंदू धर्म का प्रतिनिधि बता रहे हैं और फिल्म पर प्रतिबंध की मांग कर रहे हैं। प्रतिबंध की मांग पर सेंसर बोर्ड इन्हें अपनी दो टूक सुना चुका है।

सेंसर बोर्ड की चेयरमैन लीला सैमसन कह चुकी हैं कि फिल्म रीलिज हो चुकी है, इस‌लिए इसे प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता है। लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसे प्रदर्शनकारियों को हतोत्साहित करने के लिए कतई प्रयास नहीं ‌किया है।

अखिलेश का फैसला करारा राजनीतिक जवाब

akhilesh yadav sends a political massage after making pk tax free

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने पीके के विरोध पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि टीवी चैनलों पर भाजपा समर्थक कई प्रवक्ताओं ने पीके के कई दृश्यों पर अपत्ति जरूर जता दी।

सरकार और सत्‍ताधारी पार्टी की उहापोह के बीच उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का फैसला फिल्म का विरोध कर रहे लोगों के लिए ठोस जवाब माना जा रहा है।

फिल्म 200 करोड़ रुपए से अधिक कमा चुकी है, लेकिन अखिलेश यादव के फैसले के बाद इसे देखने वालों की संख्या फिर बढ़ सकती है।

अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला हुआ तेज

akhilesh yadav sends a political massage after making pk tax free

जानकारों का मानना है कि पिछले चंद महीनों में अभिव्यक्ति की आजादी पर कट्टरपंथी संगठनों का हमला अधिक तेज हुआ है। ऐसे संगठन विरोध के नए तरीके अपना रहे हैं।

विरोध के लिए ये पुराने मुद्दों को भी हवा देने से नहीं चूक रहे हैं। पिछले शुक्रवार ‌तमिलनाडु में कट्टरपंथी संगठनों ने तमिल उपन्यास 'माथोरूबागान' की प्रतियां जलाईं ‌थीं। आरोप था कि उपन्यास हिंदू धर्म की भवनाएं आहत कर रहा है और इस पर प्रतिबंध की मांग की गई थी।

पेरुमल मुरुगन का यह उपन्यास 2010 में प्रकाशित हुआ था। प्रकाशन के लगभग चार साल बाद उपन्‍यास के विरोध पर आश्चर्य जताया गया। विरोध के बाद भी प्रकाशक ने उपन्यास वापस लेने से मना कर दिया।

कट्टरपंथी संगठनों के विरोध के कारण फरवरी में पेंग्विन प्रकाशन ने अमेरिकी इंडोलॉजिस्‍ट वेंडी डॉनिगर की किताब 'द हिंदूः अल्टरनेटिव हिस्ट्री' को वापस ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed