{"_id":"c5c45dc4-cf63-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"akhilesh-yadav-gave-cheque-of-25-lac-to-arunima","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांग एवरेस्ट विजेता को सीएम ने दिए 25 लाख","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
विकलांग एवरेस्ट विजेता को सीएम ने दिए 25 लाख
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 07 Jun 2013 04:47 PM IST
विज्ञापन
एवरेस्ट फतेह करने वाली पहली विकलांग युवती अरुणिमा सिन्हा को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को 25 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
विज्ञापन
साथ ही मुख्यमंत्री ने अरूणिमा को खेल अकादमी बनाने के लिए पूरा सहयोग देने का भरोसा भी दिया।
मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर मुलाकात के समय अखिलेश यादव ने अरुणिमा को 20 लाख रुपये सरकारी मदद और पांच लाख रुपये समाजवादी पार्टी की ओर से देने की घोषणा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिलने के बाद अरणिमा ने कहा कि ट्रेन हादसे के बाद सब उसे बेचारी कहने लगे थे। उसका एक पैर कट चुका था लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। मंजिल पर पहुंचना उसका जुनून था।
विज्ञापन
वॉलीबॉल ओर फुटबॉल खिलाड़ी भी रहीं
अरुणिमा उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में प्रमुख आरक्षी की परीक्षा भी पास की थी।
ट्रेन दुर्घटना में अपने पैर गंवाने के बावजूद एवरेस्ट चढ़ने वालीं अरणिमा वॉलीबॉल और फुटबॉल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी रही हैं।
अप्रैल में साल 2011 को एक ट्रेन हादसे में उनकी एक टांग चली गयी थी। अरुणिमा का कहना था कि सामान्य डिब्बे से धक्का दिये जाने के कारण यह दुर्घटना हुई थी।