फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   akhilesh yadav broken superme court rule

अखिलेश ने उड़ाई SC के आदेश की धज्जियां

Wed, 06 Jan 2016 12:01 PM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav broken superme court rule

प्रवासी सम्मेलन के शुभारंभ पर 13 एमओयू कर चुके मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को एमओयू का री-प्ले ताजमहल पर किया और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के साथ एएसआई एक्ट के नियमों को तार-तार कर दिया।

विज्ञापन


बिना पूर्व अनुमति के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सेंट्रल टैंक पर जाकर दो एमओयू किए। इस दौरान उनके साथ सिक्योरिटी गार्ड्स भी हथियारों के साथ मौजूद रहे और पूरी फ्लीट ताज के गेट तक पहुंची, जबकि अपनी कार ले जाने के चक्कर में ही बीते साल अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का ताजमहल का दौरा कैंसिल हो गया था।
विज्ञापन


सोमवार को जो एमओयू किए गए, मंगलवार को ताजमहल पर उनका री-प्ले किया गया। सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ताजमहल पहुंचे और राज्य सरकार तथा उत्तर प्रदेशीज इन कनाडा (यूपिका) के बीच और पैनोरमा इंडिया के साथ एमओयू साइन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हथियार लेकर घुसे ताजमहल में

akhilesh yadav broken superme court rule

यूपिका से संजीव मलिक और पैनोरमा इंडिया से अनु श्रीवास्तव ने हस्ताक्षर किए। एएसआई ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी आपत्ति जताई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत ताजमहल के अंदर कोई भी बिजनेस डील या गतिविधि नहीं की जा सकती।

एएसआई के मुताबिक एमओयू व्यवसायिक गतिविधि है। केंद्र सरकार ने भी बीएसएनएल की वाई फाई सेवा का शुभारंभ ताज से न कर होटल से किया था।

यही नहीं, एएसआई एक्ट में ताज में हथियार के साथ किसी का भी प्रवेश निषेध है। यह एक्ट का उल्लंघन है। एएसआई अधिकारी हैरत में हैं कि आखिर मुख्यमंत्री स्तर पर ताजमहल में नियमों का उल्लंघन कैसे किया जा सकता है।

इस पूरे मामले की जानकारी एएसआई अपने मुख्यालय और संस्कृति मंत्रालय को दे रहा है। मुख्यमंत्री से जुड़ा मामला होने के कारण इसे संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed