{"_id":"f96784d440c0e6317e53ea5c0b4d6d2c","slug":"akhilesh-statement-is-shame","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति बोलीं, अखिलेश का बयान घृणित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
स्मृति बोलीं, अखिलेश का बयान घृणित
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 01 Jun 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बदायूं गैंगरेप मामले में दिए गए बयान को घृणित करार दिया। उन्होंने कहा कि पूरा देश मेरी नाराजगी को समझ रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री ने बहुत ही संवेदनशील मामले में घृणित टिप्पणी की है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया पर ईरानी ने कहा है कि महिला, बच्चों और समाज के हाशिए पर रह रहे लोगों की सुरक्षा सरकार और उसमें काम करने वालों की जिम्मेदारी है और यह संवैधानिक अनिवार्यता भी है। अखिलेश यादव ने सिर्फ यूपी के लोगों का ही नहीं, बल्कि सभी युवाओं का सिर झुका दिया है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेरे आक्रोश को पूरा देश समझ रहा है, जब महिला के खिलाफ हुए अपराध जैसे एक बहुत ही संवेदनशील मसले पर रिपोर्टर की ओर से मुख्यमंत्री से प्रतिक्रिया मांगी गई तब उन्होंने एक बहुत ही घृणित टिप्पणी की।
विज्ञापन
याद रहे एक पत्रकार की ओर से बदायूं मामले को लेकर राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल किए जाने पर यादव ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि तुम्हें कोई खतरा नहीं हुआ। जब पत्रकार ने नकारात्मक जवाब दिया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि धन्यवाद, तुम्हें इसका प्रचार करना चाहिए।