फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Akhilesh's Plan for target Modi; Politics on center's Adarsh Gram Yojna

अखिलेश के इस पैंतरे से मोदी को लगेगा झटका!

Fri, 19 Dec 2014 07:42 PM IST
Updated Fri, 19 Dec 2014 07:42 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh's Plan for target Modi; Politics on center's Adarsh Gram Yojna

केंद्र की योजनाओं को लेकर अब उत्तर प्रदेश की सियासत तेज होगी। भाजपा को अंदेशा है कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वप्निल योजना सांसद आदर्श ग्राम को कुंद करने की कोशिश हो सकती है। इसलिए पार्टी अपने सांसदों के जरिए केंद्रीय योजनाओं को भुनाने का तानाबाना बुन रही है।

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा आलाकमान को जानकारी मिली है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिलाधिकारियों के जरिये हर जिले में एक-एक गांव गोद लेकर उसे विकसित करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


इस खबर ने गांव गोद लेकर उसे विकसित करने के लिए धन के मोर्चे पर लड़ाई लड़ रहे भाजपा सांसदों को चिंतित कर दिया है। माना जा रहा है कि जिला प्रशासन का ध्यान जिलाधिकारी के जरिये गोद लिए गए गांव पर ज्यादा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम की आदर्श ग्राम योजना का क्या होगा?

Akhilesh's Plan for target Modi; Politics on center's Adarsh Gram Yojna

उत्तर प्रदेश के एक भाजपा सांसद ने कहा कि गांव चुनने में भारी परेशानी हो रही है। साथ ही धन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस मुद्दे पर यूपी के पार्टी सांसद राज्य भाजपा प्रभारी ओम माथुर के साथ बैठक कर चुके हैं।

उन्होंने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गए गावों के विकास के लिए केंद्र से धन मुहैया कराने की गुहार लगाई है। दरअसल सांसद आदर्श ग्राम योजना के धन को लेकर सांसद धर्म संकट में पड़े हुए हैं। यदि वे अपने सांसद निधि को गोद लिए गांव पर खर्च करते हैं तो उन्हें शेष क्षेत्र का विरोध झेलना पडे़गा।

पार्टी के एक आला नेता ने सांसद ने कहा है कि भाजपा शासित प्रदेशों में गोद लिए गए गांवों को विकसित करने में परेशानी नहीं होगी, लेकिन जहां विरोधी दलों की सरकारें हैं वहां योजना लालफीताशाही में उलझ जाएगी। इन गांवों के विकास के लिए फंड की समस्या का तोड़ पीएम को जल्द निकालना होगा। बताया जा रहा है कि पीएम को सांसदों की इस समस्या से अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed