फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Akhilesh seek CBI probe on Kohadwal case

कोहड़वल कांड की हो सीबीआई जांचःअखिलेश सिंह

Tue, 01 Mar 2016 04:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गोरखपुर Updated Tue, 01 Mar 2016 04:10 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh seek CBI probe on Kohadwal case

पूर्व सांसद अखिलेश सिंह ने सोमवार को कोहड़वल कांड के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया, कहा कि कुछ तथाकथित सपा नेताओं द्वारा मुझ पर आरोप लगाना निराधार है। कोहड़वल कांड के विरोध में भाजपा, बसपा और हियुवा के साथ सपा नेता का मंच साझा करना जांच से बचने का प्रयास है।

विज्ञापन


घटना की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। सपा सांसद रहे अखिलेश सिंह ने कहा कि कोहड़वल ग्राम प्रधान चुनाव में दोनों प्रत्याशी मुकुंदनाथ यादव व नारद यादव मेरे राजनीतिक जीवन काल से जुड़े हैं। अमन मणि त्रिपाठी अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी हैं। जिसकी जांच सीबीआई कर रही है।
विज्ञापन


तीन महीनों में कोहड़वल गांव में संपूर्ण घटनाओं की यदि निष्पक्षता पूर्वक जांच करायी जाए तो कौन लोग गांव के माहौल को बिगाड़ने का काम कर रहे थे। यह बात पता चल जाएगी। नौतनवा ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान भी असामाजिक तत्वों द्वारा सपा कार्यकर्ताओं पर गोली चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही लोग आज तथाकथित सपा नेताओं के संरक्षण में सीपी चन्द के लिए वोट मांग रहे हैं। मेरे ऊपर आरोप लगाने वाले नेताओं को चुनौती देता हूं कि कोहड़वल में घटित घटना की सीबीआई जांच करा ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed