फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   akhilesh says, i have not done anything for farmers

आखिर अखिलेश ने 'कबूली' अपनी बड़ी गलती

Thu, 02 Apr 2015 11:28 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
akhilesh says, i have not done anything for farmers

सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसान भरोसा रखें, एक-एक पाई का भुगतान कराया जाएगा। उन्होंने ने माना कि वह भी किसानों के लिए अभी तक ऐसा कुछ नहीं कर पाए जिससे किसान उनकी तारीफ करें।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने सवाल किया कि मोदी सरकार ने ही प्रदेश के किसानों के लिए क्या किया। वहीं, आगरा में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की औद्योगिक नीति की वकालत करते हुए कहा है कि पहले उद्योगपति आने से कतराते थे, अब लाइन लगी हुई है।
विज्ञापन


शहरों में 24 घंटे व किसानों को 16 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाएगी। बेघर गरीबों को घर मिलेंगे। इसके लिए सरकार एक लाख लोहिया आवास और बनाएगी।

बोले अखिलेश उनसे भी पूछिए जिनके 72 सांसद

akhilesh says, i have not done anything for farmers

बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर के भोपा में सपा कार्यकर्ता लियाकत कुरैशी की दो बेटियों के निकाह में पहुंचे सीएम अखिलेश ने कहा कि चीनी मिलों पर बकाया गन्ने का भुगतान सरकार हर हालत में कराएगी। केंद्र के रॉ शुगर इंपोर्ट करने से बाजार में चीनी के दाम गिरे और भुगतान का संकट खड़ा हो गया।

बजट में से किसान हित में दो हजार करोड़ देने के बाद भी राहत नहीं मिली है। एक सवाल के जवाब में सीएम ने माना कि किसानों के लिए अभी तक ऐसा कुछ नहीं हो पाए हैं, जिससे किसान उनकी सरकार की तारीफ करें। साथ ही अखिलेश ने कहा कि उनसे भी जाकर पूछिए, जिनके प्रदेश में 72 सांसद बने हैं।

मोदी सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। पुलिस भर्ती में धांधली के आरोपों को नकारते हुए सीएम ने कहा कि शुरुआत में भर्ती प्रक्रिया पर किसी ने सवाल नहीं उठाए। अब रिजल्ट आने के बाद भाजपा और बसपा के इशारे पर हल्ला मचाया जा रहा है।

सीएम ने वहां मौजूद छात्र महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान को युवाओं के बीच जाकर भर्ती में धांधली के दुष्प्रचार को रोकने की बात कही। वहीं, आगरा के शमसाबाद कस्बे में महेश एडिविल ऑयल मिल के पांचवें प्लांट के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया।

मोदी पर भी जमकर किए कटाक्ष

akhilesh says, i have not done anything for farmers

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों को घर दिलाने के लिए 70 हजार रुपये दे रही है। प्रदेश सरकार लोहिया आवास के लिए 3.5 लाख रुपये देती है। डिमांड बढ़ रही है। इसके लिए हुडको से लोन लिया जा रहा है।

मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 10 महीने केंद्र ने क्या काम किया है, इसकी समीक्षा की जाए। पीएम मोदी कहते हैं स्टील क्षेत्र में चीन को पीछे छोड़ना है। यह कैसे होगा।

पौराणिक तीर्थ शुक्रताल का कराया जाएगा विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी यूपी के पौराणिक तीर्थ शुक्रताल का विकास कराया जाएगा। डीएम को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए। दंगे में मारे गए लोगों की लाश नहीं बरामद होने पर मुआवजा नहीं मिलने के सवाल पर सीएम ने कहा कि उत्तराखंड त्रासदी की तर्ज पर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed