फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   akhilesh said people from other states doing crime in up.

काशी में मोदी ने उठाए सवाल, अखिलेश ने दिया जवाब

Sat, 08 Nov 2014 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 08 Nov 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
akhilesh said people from other states doing crime in up.

केंद्र और राज्य सरकार के बीच कई मामलों में भले तल्खियां हों, विकास के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अखिलेश केंद्र सरकार के साथ बेहतर तालमेल के पक्षधर हैं। बोले, ‘मैं बनारस प्रधानमंत्री से मिलने गया था। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में विकास के लिए बेहतर माहौल बने। सपा सरकार केंद्र की विकास योजनाओं को मुकाम तक पहुंचाने में हरसंभव मदद करेगी।’

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश ‘मीट एट आगरा’ का उद्घाटन करने शुक्रवार को आगरा आए। होटल ताज खेमा के टीले पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बनारस में बुनकरों के लिए जमीन के विषय में लग रहे आरोपों नकारते हुए कहा कि ‘वे बताते तो सही, जो जमीन उन्हें पसंद होती वही दी जाती।’
विज्ञापन


प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार का बचाव अखिलेश अब नए ढंग से करने लगे हैं। उनका कहना है कि यूपी में अपराध दूसरे प्रदेशों के अपराधी कर रहे हैं। आगरा में सदर में बैंक डकैती और एटीएम लूटकांड का हवाला देते हुए कहा कि दोनों ही मामलों में अपराधी दूसरे प्रदेशों के निकले। उन्होंने कहा कि मीडिया भी केवल एक पहलू दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे बना रही सरकार

akhilesh said people from other states doing crime in up.

भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बनाए जा रहे महामोर्चा के प्रश्न को मुख्यमंत्री ने टालने की कोशिश की। जब सवाल कई बार उछला तो उन्होंने यह कहकर किनारा कर लिया कि ‘मैं उस बैठक में शामिल नहीं था, इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता।’

मुख्यमंत्री ने सपा सरकार की योजनाओं का गुणगान भी किया। कहा, सरकार देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे बनाने जा रही है। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के जन्मदिन पर इसका शिलान्यास होगा। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे यमुना एक्सप्रेस-वे से जुड़कर विकास को गति देगा। किसानों को भी लाभ होगा। सरकार रोड के दोनों दूध, खाद्यान्न मंडी और आलू से जुड़ी इंडस्ट्री लगाएगी। सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण बिना अड़चन पूरा हो चुका है।

पहले बैराज बनाया अब आंदोलन कर रहे
मथुरा में गोकुल बैराज के लिए अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे की मांग कर रहे किसानों पर हुए लाठी चार्ज पर मुख्यमंत्री ने पूछा, ‘आप ही बताइए कि बैराज किसने बनवाया था।’ पीछे से जवाब आया कि भाजपा की सरकार में बना था।  तब मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने बैराज बनवाया अब वही किसानों को भड़काकर आंदोलन करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed