फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Akhilesh government in difficulty, the governor Naik took steps

मुश्किल में अखिलेश सरकार, राज्यपाल नाईक ने उठाया कदम

Fri, 12 Jun 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh government in difficulty, the governor Naik took steps

उत्तर प्रदेश में पत्रकार जगेंद्र की हत्या के आरोपी मंत्री राममूर्ति वर्मा को लेकर सरकार और राज्यपाल में ठन गई है। राज्यपाल राम नाईक ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर राज्य के हालात के साथ पत्रकार को जलाए जाने की घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


नाईक ने शाहजहांपुर में पत्रकार को जलाए जाने की घटना का विस्तार से जिक्र किया। उनके मुताबिक, यह एक गंभीर घटना है और उन्होंने राज्य सरकार को पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के एक मंत्री द्वारा एक पत्रकार जगेंद्र को कथित तौर पर जिंदा जलाने की वहशियाना हरकत के खिलाफ पत्रकार संगठन खड़े हो गए हैं। एडिटर्स गिल्ड और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया जैसी संस्थाएं लगातार अखिलेश सरकार के मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं लेकिन यूपी सरकार ने एफआईआर दर्ज करने के अलावा कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव के लिए मुसीबत का संकेत

Akhilesh government in difficulty, the governor Naik took steps

इस हालात में राज्यपाल का पीएम और गृहमंत्री से इस घटना पर बातचीत करना मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए मुसीबत का संकेत माना जा रहा है। पीएम और गृहमंत्री से नाईक की मुलाकात के बाद अखिलेश सरकार पर अपने मंत्री को पद से हटाने और गिरफ्तार करने का दबाव बढ़ गया है।  

मालूम हो कि पत्रकार को जलाए जाने के मामले में पुलिस ने राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा और इंस्पेक्टर प्रकाश राय सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

आरोप है कि पत्रकार ने मंत्री के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी की थी। पत्रकार ने लिखा था कि मंत्री अवैध खनन और जमीन हथियाने के मामलों में शामिल हैं। इसी गुस्से में मंत्री ने साजिश कर पत्रकार को जलाकर मार दिया।

देर रात मुलायम के घर पहुंचे सीएम अखिलेश
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव व शिवपाल यादव शुक्रवार रात मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। ये सभी मुलायम के यहां डिनर के लिए आए थे। हालांकि माना जा रहा है कि इस दौरान पत्रकार हत्याकांड में कार्रवाई को लेकर बढ़ रहे दबाव पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed