{"_id":"d8ddcc2e-593e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"akbaruddin-owaisi-arrived-high-court-to-avoid-arrest-on-hate-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ भाषण मामले में ओवैशी गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भड़काऊ भाषण मामले में ओवैशी गिरफ्तार
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Tue, 08 Jan 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भड़काऊ भाषण के मामले में एमआईएम के नेता अकबरुद्दीन ओवैशी को एक नाटकीय घटनाक्रम के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। लंदन से सोमवार को भारत लौटे ओवैशी ने अपनी तबीयत खराब होने का दावा करते हुए पुलिस से चार दिन का वक्त मांगा था। लेकिन पुलिस ने सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें कड़ी सुरक्षा में आदिलाबाद जिले के निर्मल ले गई। यह शहर हैदराबाद से 200 किमी दूर है। रास्ते में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए हैदराबाद समेत कई शहरों में सुरक्षा चाक चौबंद की गई है।
विज्ञापन
ओवैशी आंध्र प्रदेश विधानसभा में एमआईएम के विधायक दल के नेता हैं। उन्हें निर्मल की अदालत में पेश किया जा सकता है। ओवैशी पर चारमीनार इलाके में स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर के विवाद को लेकर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। इसे लेकर उनके खिलाफ निर्मल के अलावा हैदराबाद और अन्य जगहों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन पर उस्मानिया यूनवर्सिटी पुलिस ने भी मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सोमवार को हैदराबाद लौटे ओवैशी ने पुलिस से चार दिन का वक्त मांगा था। उनका कहना था कि शरीर में दर्द है। लेकिन सोमवार शाम उनके बंजारा हिल्स स्थित आवास पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए फिट पाया। दर्द की शिकायत पर मंगलवार सुबह उनकी गांधी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य जांच कराई गई।
जांच रिपोर्ट आते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की खबर फैलते उनके समर्थक बड़ी संख्या में हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए, उन्हें संभालने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। मालूम हो कि भाजपा और अन्य संगठन ओवैशी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उन्होंने सरकार पर जानबूझ कर मामले में हीलाहवाली करने का आरोप भी लगाया था।
ओवैशी ने उगला था जहर
आरोप है कि ओवैशी ने 24 दिसंबर को आदिलाबाद में एक सभा में खुलेआम मुसलमानों को हिंदुओं के खिलाफ उकसाया था। भाषण में उन्होंने मंदिरों और प्रतीकों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी की तुलना कसाब से की थी।
कौन हैं ओवैशी
--अकबरुद्दीन ओवैशी (42) चंद्रायनगट्टा इलाके से विधायक हैं।
--उन्होंने लंदन से वकालत की पढ़ाई की है।
--उन्हें हैदराबाद ओल्ड सिटी का बाहुबली माना जाता है, जहां की 40 फीसदी आबादी मुसलमानों की है।
--तस्लीमा नसरीन को जान से मारने की धमकी देने पर पहली बार ओवैशी का नाम सुर्खियों में आया।
--सलमान रुश्दी के खिलाफ भी वह फतवा जारी कर चुके हैं।
राजनीतिक पृष्ठभूमि
हैदराबाद में ओल्ड सिटी में करीब 40 साल से भी ज्यादा से ओवैशी परिवार का राजनीतिक दबदबा बना हुआ है। सलाउद्दीन ओवैशी द्वारा शुरू की गई मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी ने हैदराबाद ओल्ड सिटी को अपना गढ़ बनाया।
सलाउद्दीन ओवैशी की राजनीतिक विरासत को उनके दोनों बेटे असदउद्दीन और अकबरुद्दीन ओवैशी संभाल रहे हैं। खास बात यह है कि हैदराबाद के पुराने शहर से एमआईएम हमेशा कम से कम सात मुस्लिम विधायकों को विधानसभा भेजती रही है, लेकिन सांसद सिर्फ ओवैशी परिवार के होते हैं।