फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Akbar's Tomb kernel power, panic tourist.

अकबर के मकबरे पर गिरी बिजली, दहशत में पर्यटक

Wed, 02 Dec 2015 03:03 AM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 03:03 AM IST
विज्ञापन
Akbar's Tomb kernel power, panic tourist.

सिकंदरा में अकबर के मकबरे पर मंगलवार को हुई बारिश के दौरान बिजली गिर गई। स्मारक के मुख्य प्रवेश द्वार की उत्तर पूर्वी संगमरमरी मीनार पर बिजली गिरने से इसका एक पत्थर नीचे आ गिरा।

विज्ञापन


स्मारक पर बिजली गिरते हुए सैकड़ों पर्यटकों ने देखी तो दहशत में आ गए। जिस मीनार पर बिजली गिरी, ठीक उसी के नीचे बारिश से बचने के लिए सैकड़ों पर्यटकों, एएसआई अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने शरण ली हुई थी।
विज्ञापन


तड़ित चालक लगे होने से स्मारक को ज्यादा छति नहीं पहुंची। संगमरमर के कुछ टुकड़े नीचे गिरने के बाद एएसआई अधिकारियों ने स्मारक पर जायजा लिया और दावा किया कि मीनारों और दीवारों में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 11 बजे तेज बारिश के बीच सिकंदरा स्मारक पर बिजली गिर पड़ी। मुख्य प्रवेश द्वार पर बनी संगमरमर की उत्तर पूर्वी मीनार पर बिजली गिरने से कुछ पत्थर नीचे गिर पड़े। जिसने भी बिजली गिरने का नजारा देखा, वह दहशत में आ गया।

बाल-बाल बचे पर्यटक और अधिकारी

Akbar's Tomb kernel power, panic tourist.

बारिश शुरू होने से कुछ देर पहले ही एएसआई ने सिकंदरा स्मारक से क्लीन इंडिया मुहिम की शुरूआत की थी। एएसआई अधिकारी और कर्मचारियों के साथ सेंट मैरी स्कूल के बच्चे भी उसी मीनार के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े हुए थे।

कड़कते हुए जब बिजली गिरी तो कॉपर की तड़ित चालक लगे होने से मीनार को नुकसान नहीं पहुंचा। ब्रिटिश राज के दौरान सिकंदरा स्मारक में तड़ित चालक लगवाए गए थे। एएसआई ने मुख्य प्रवेश द्वार के साथ अकबर की पांच मंजिला कब्रस्थल और तीनों गेटों का निरीक्षण कराया।

आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद डा. भुवन विक्रम ने बताया कि सुबह क्लीन इंडिया की मुहिम के शुभारंभ के बाद स्मारक पर बिजली गिरी है। उत्तर पूर्वी मीनार से संगमरमर के टुकड़े नीचे गिरे हैं। मीनार और स्मारक को कोई ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। जान-माल की क्षति नहीं हुई है। टूटे पत्थर को जल्द बदल दिया जाएगा।

ताज पर भी बिजली गिरने का शोर
बिजली सिकंदरा स्थित अकबर के मकबरे पर गिरी, लेकिन शोर ताजमहल का हो गया। ताजमहल में पर्यटकों और गाइडों के बीच बिजली गिरने की चर्चाएं चलती रहीं। ताजमहल पर भी तड़ित चालक लगा हुआ है और यह मुख्य गुंबद के साथ मेहमान खाना, मुख्य प्रवेश द्वार और मस्जिद की ओर भी लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed