{"_id":"63040936-27da-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"akashvani-will-be-launched-fm-channel-for-mahakumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ के लिए आकाशवाणी का एफएम चैनल ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कुंभ के लिए आकाशवाणी का एफएम चैनल
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Tue, 06 Nov 2012 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाकुंभ के मद्देनजर आकाशवाणी ने अनूठी पहल की है। अबकी महाकुंभ के लिए पहली बार अलग एफएम चैनल लांच किया जाएगा। इसके लिए कुंभ क्षेत्र में सौ वाट क्षमता का ट्रांसमीटर लगाया जाएगा, जिसका दायरा तकरीबन 25 किलोमीटर तक होगा।
विज्ञापन
इस चैनल से नियमित सुबह छह बजे से लेकर रात दस बजे तक प्रसारण किया जाएगा। इलाहाबाद ही नहीं आकाशवाणी के इतिहास में भी संभवत: यह पहला मौका होगा, जब किसी विशिष्ट आयोजन के लिए अलग ट्रांसमीटर की स्थापना होगी।
विज्ञापन
खास होंगे कार्यक्रम
चैनल पर अनेक सूचनाओं के साथ, समाचार और विविधतापूर्ण धार्मिक कार्यक्रम प्रसारित होंगे। जनोपयोगी सूचना में गाड़ियों के आगमन-प्रस्थान, कुंभ मेले के ट्रैफिक प्लान, खोये-पाए व्यक्तियों की जानकारी के साथ तीन बार कुंभ न्यूज बुलेटिन प्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के न्यूज बुलेटिन के साथ ही सभी प्रमुख शाही स्नान के सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी रहेगी। कुंभ क्षेत्र में स्टूडियो बनाने के साथ विशिष्ट कार्यक्रमों की कवरेज भी होगी। इसके लिए अलग रिसोर्स पर्सन, एंकर आदि की टीम बनेगी।
निदेशक अभियांत्रिकी प्रेमप्रकाश शुक्ल के मुताबिक शाही स्नान के प्रसारण को इंटरनेट के जरिए अन्य माध्यमों से जोड़ने के लिए ट्रिपल आईटी के विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा। प्रशासन के सहयोग से कुंभ यात्रियों के लिए सभी जरूरी सूचनाएं नियमित रूप से प्रसारित की जाएंगी।
खास यह कि मोबाइल उपभोक्ता भी इसका लाभ ले सकेंगे। दस जनवरी से आरंभ प्रसारण 55 दिनों की मेला अवधि के लिए होगा। कुंभ के लिए हरिद्वार से मंगाया गया सौ वॉट का ट्रांसमीटर सोमवार को आ जाएगा।
खास होगी कुंभ की ‘सिग्नेचर ट्यून’
कार्यक्रम की शुरुआत और समापन कुंभ की खास ‘सिग्नेचर ट्यून’ से होगी, जिसे शंख, घंटा-घड़ियाल, झांझ सहित पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन से तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम प्रमुख मंजुल किशोर वर्मा के मुताबिक इस दौरान रामचरित मानस, श्रीमद्भागवत के अंश सहित प्रमुख धर्माचार्यों के प्रवचन आदि भी होंगे। आकाशवाणी के अन्य केंद्रों से भी कुंभ, गंगा, संगम सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठान से जुड़े बहुरंगी कार्यक्रम मंगाए गए हैं।