{"_id":"ca39a4f1105fb661a4dce917bfa685ee","slug":"ak-antony-statement-on-pak-troops-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटनी के बयान को रणनीतिक चूक मान रही कांग्रेस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एंटनी के बयान को रणनीतिक चूक मान रही कांग्रेस
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया
Updated Thu, 08 Aug 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री एके एंटनी की ओर से पाकिस्तान को क्लीन चिट देने के मामले में कांग्रेस भी इसे सरकार की रणनीतिक चूक मान रही है।
विज्ञापन
सरकार के शीर्ष स्तर पर हुई इस गड़बड़ी से पार्टी नाखुश है। लिहाजा, पार्टी ने सरकार को तुरंत डैमेज कंट्रोल करने के लिए कहा है।
साथ ही सरकार को राय दी गई है कि इस सिलसिले में एंटनी एक बार फिर बयान देकर राजनीतिक गतिरोध को खत्म करें। संकेत है कि एंटनी बृहस्पतिवार को इस सिलसिले में दोबारा बयान दे सकते हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना की ओर से भारतीय जवानों पर हमले के बाद रक्षा मंत्री एके एंटनी के बयान से राजनीतिक गतिरोध पैदा हो गया है।
खाद्य सुरक्षा बिल को संसद से पारित करवाने की कोशिश में जुटे कांग्रेस के रणनीतिकार मान रहे हैं कि अगर एंटनी के बयान को लेकर ऐसे ही बवाल जारी रहा तो खाद्य सुरक्षा बिल को पारित कराना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
लिहाजा, जल्द से जल्द इस मामले को निपटाने की कोशिशें शुरू हो गई है। पार्टी के अंदर कहा जा रहा है कि मानसून सत्र शांति तरीके से चल रहा था। मगर सरकार की इस एक गलती से सारी रणनीति ढेर हो गई है, जबकि विपक्ष को हंगामा करने का मौका मिल गया है।
कांग्रेस के एक वरिष्ठ महासचिव ने कहा कि सरकार के स्तर पर आकलन में चूक तो हुई है। अब इसकी भरपाई करना भी बहुत जरूरी है।
पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों ने संकेत दिए है कि एंटनी इस सिलसिले में भरपाई के तौर पर बृहस्पतिवार को दोबारा संसद के दोनों सदनों में बयान दे सकते है।
बुधवार को राज्यसभा में एके एंटनी ने सफाई भी दी। मगर विपक्ष शांत नहीं हुआ। विपक्ष एंटनी से माफी की मांग कर रहा है। ऐसे में विपक्ष की मांग को देखते हुए कांग्रेस और सरकार के मैनेजर बीच के रास्ते के जरिए विपक्ष के तेवरों को शांत करने की मुहिम में जुट गए हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को एंटनी ने अपने बयान में सीधे सीधे पाकिस्तानी सेना पर आरोप लगाने के बजाय कहा था कि हमले में शामिल लोग पाकिस्तानी सेना की यूनिफॉर्म में थे।
संसद में मंगलवार को एंटनी के भाषण के बाद से ही ये सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने हमलावरों का जिक्र पाकिस्तान सेना की यूनिफॉर्म में लोग के रूप में क्यों किया।