{"_id":"1b1e7918-b4ce-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"ak-antony-briefs-president-on-chinese-incursions","type":"story","status":"publish","title_hn":"'घुसपैठ जैसी घटनाओं से निपटने को तैयार भारतीय सेना'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'घुसपैठ जैसी घटनाओं से निपटने को तैयार भारतीय सेना'
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 04 May 2013 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने शनिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और उन्हें चीनी घुसपैठ से निपटने के लिए सशस्त्र बलों की तैयारियों और लद्दाख में मौजूदा हालत से अवगत कराया।
विज्ञापन
साथ चीनी घुसपैठ मामले के समाधान के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी।
राष्ट्रपति देश की तीनों सेनाओं के सुप्रीम कमांडर हैं।
चीनी घुसपैठ हटाओ या दिल्ली की गद्दी छोड़ो
सरकारी सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री ने राष्ट्रपति को लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में 19 किमी अंदर तंबू गाड़कर बैठे चीनी सैनिकों की करतूत और इस स्थिति से निपटने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
एंटनी ने इलाके के मौजूदा हालात और सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों से भी अवगत कराया। एंटनी ने राष्ट्रपति को भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए प्रतिनिधिमंडल के मुखर्जी से मुलाकात के एक दिन बाद सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
चीन अड़ा, बोला हमारी सेना अपने हिस्से में तैनात
एनडीए प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर चीनी घुसपैठ और भारतीय कैदी सरबजीत सिंह के मामले में सरकार की लापरवाही की जानकारी दी थी और उनसे दखल की मांग की थी।
चीनी सैनिकों ने 15 अप्रैल को लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में 19 किमी अंदर तक घुसपैठ कर चौकियां स्थापित कर ली हैं। दोनों देशों के बीच तीन फ्लैग मीटिंग के बाद भी इसका समाधान नहीं निकाला जा सका है।