{"_id":"ea7dcd4c-ab66-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"ak-antony-assures-steps-to-protect-interests","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने हितों की रक्षा करने को तैयार है भारत: एंटनी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अपने हितों की रक्षा करने को तैयार है भारत: एंटनी
नई दिल्ली/बीजिंग/ब्यूरो/एजेंसी
Updated Mon, 22 Apr 2013 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी सेना द्वारा लद्दाख में घुसपैठ करने के मामले को गंभीरता से लेते हुए रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि भारत अपने हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।
विज्ञापन
इस बीच विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने भी जानकारी दी कि विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच फ्लैग मीटिंग चल रही हैं।
दोनों देशों के बीच यह तनाव ऐसे समय सामने आया है, जब मई में एंटनी को चीन की यात्रा पर जाना है। चीनी प्रधानमंत्री ली केछियांग भी भारत यात्रा पर आने वाले हैं।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत और चीन इस विवाद को सुलझाने के लिए आपस में बातचीत कर रहे हैं। संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि इस मामले में अभी और सूचनाएं आनी बाकी हैं। हम सभी की समीक्षा करेंगे और अंतिम रुख इख्तियार करेंगे।
विज्ञापन
हाल ही में चीनी सेना ने भारतीय सीमा में 10 किमी भीतर प्रवेश करते हुए पूर्वी लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) में एक चौकी को उखाड़ फेंका था।
खुर्शीद ने कहा, ‘हम सही ढंग से इस मुद्दे को ले रहे हैं। हमें नहीं लगता कि इसे निर्धारित क्षेत्र से बाहर जाने देना चाहिए और हमें इसे इसी स्तर पर इसे रोकना चाहिए।’
चीन ने आरोपों को नकारा
लद्दाख में घुसपैठ के आरोपों को खारिज करते हुए चीन ने दावा किया है कि उसकी सेना ने ऐसा कुछ नहीं किया है।
चीन का कहना है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवान चीनी सीमा के भीतर रहते हुए लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर निगरानी कर रहे थे। उन्होंने किसी तरह की घुसपैठ नहीं की।
चीन का पक्ष रखते हुए विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुया चुनयिंग ने इस मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने की भी पेशकश की।
हुया ने कहा, ‘सीमा पर तैनात हमारे सैनिक दोनों देशों के बीच हुए अनुबंध का पालन करने को बाध्य हैं। हमारे सैनिक एलएसी पर चीनी सीमा के भीतर रहकर पेट्रोलिंग कर रहे थे और उन्होंने सीमा को नहीं लांघा है।’
प्रवक्ता ने कहा, ‘चीन को लगता है कि दोनों देशों के बीच संबंध काफी अच्छे हैं। सीमा मुद्दे पर हमें बेहतर तालमेल कायम रखना होगा। चीन शांतिपूर्ण ढंग से सीमा को लेकर उठे विवाद को सुलझाना चाहता है।’
जानकारों का मानना है कि चीन जिस ढंग से घुसपैठ के मुद्दे पर अपनी सेना का बचाव कर रहा है, इससे एलएसी को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद खड़ा हो सकता है।