फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ajyant singh has beaten doctor

मुलायम के जीजा ने डॉक्टर को पिटवाया

Tue, 15 Oct 2013 12:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 15 Oct 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
ajyant singh has beaten doctor

उत्तर प्रदेश सरकार जहां राज्य में गुंडागर्दी रोकने के दावे करती है वहीं सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के जीजा ने ही गुंडई दिखाते हुए एक मेडिकल सुपरिटेडेंट को पिटवा डाला।

विज्ञापन


जीजा अजयंत सिंह पर इटावा में तैनात डॉक्टर पवन प्रताप सिंह ने उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं अजयंत सिंह के रसूख के चलते पुलिस भी कोई कदम उठाने में संकोच कर रही है।
विज्ञापन


डॉक्टर को इतनी बुरी तरह पीटा गया है कि उन्हें काफी चोटें आई हैं जबकि झगड़ा सिर्फ कार खड़ी करने को लेकर हुआ था।

पवन प्रताप सिंह के मुताबिक उन्होंने अपनी कार अजयंत सिंह के मकान के गेट के सामने खड़ी कर दी थी। इससे नाराज अजयंत सिंह ने उन्हें अपने घर बुलाकर गुंडों से पिटाई करवा दी। यहां तक कि उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर इसमें बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें आठ चोटें आईं हैं और चोटें गंभीर हैं।

पवन प्रताप पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने भी गए। पुलिस ने उनका मेडिकल तो करा दिया लेकिन एफआईआर दर्ज करने में अनाकानी की।

मुलायम सिंह के जीजा के घर के पास ही पवन प्रताप रहते हैं। उनके मुताबिक इस घटना से वह बहुत हैरान हैं। वह कहते हैं कि उन्होंने पिछले तीन सालों के दौरान अजयंत सिंह का इस इस तरह का व्यवहार नहीं देखा था। वे तो उन्हें एक सम्मानित व्यक्ति समझते थे।


उनका कहना है कि अजयंत सिंह एक स्कूल में प्रिंसिपल भी हैं और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हैं लेकिन जब शाम को पवन अपने घर पर चाय पी रहे थे तो अजयंत सिंह के घर से उन्हें कोई बुलाने आया। उनके घर जाने पर पवन के साथ मारपीट की गई।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed