बीजेपी की वजह से छिनी सीट, फूट-फूटकर रोए नेता जी
एक क्षेत्रीय पार्टी का भाजपा के साथ हुए समझौते से नेता जी का विधानसभा क्षेत्र हटिया भाजपा के खाते में चला गया जिससे वे इस कदर दुखी हुए कि जनता के सामने फूट-फूटकर रो पड़े।
नेता जी का नाम नवीन जायसवाल है जो ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) के नेता हैं। इस चुनाव में यहां से उनकी टिकट पक्की मानी जा रही थी, लेकिन इनकी पार्टी का राज्य में चुनाव से पूर्व भाजपा के साथ हुए गठबंधन के चलते हटिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार को टिकट मिला है।
अपने साथ हुए इस नाइंसाफी को जनता के सामने रखने के लिए नवीन जैसवाल ने एक आम सभा का आयोजन किया। बुधवार को हुई इस आम सभा में जो दृश्य बना वह देखने लायक था।
जनता के सामने रोया अपना दुखड़ा
एजेएसयू के नेता नवीन जायसवाल सभा को संबोधित ही कर रह थे कि उनकी आंखों से आंसू छलक आए और वह रो पड़े।
अपने संबोधन में जायसवाल ने लोगों से कहा कि क्षेत्र में पार्टी को बचाने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन लगा दिया। उन्होंने कहा कि पूरे जीवन भर उन्होंने क्षेत्र की जनता के बीच पुल का काम किया है।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी को इस स्थिति तक पहुंचाने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी के गहने तक बेच डाले हैं। पार्टी के लिए समर्पण का नतीजा ऐसा होगा कभी नहीं सोचा था। ऐसी राजनीति के बारे में कभी नहीं सोचा था।
उनकी दर्द भरी दास्तान सुनकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए।