फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ajmal kasab information leak home minister rr patil

कसाब की सूचना लीक करने पर गृहमंत्री को हटाने की मांग

Wed, 27 Nov 2013 09:49 PM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Wed, 27 Nov 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
ajmal kasab information leak home minister rr patil

शिवसेना के विधान परिषद सदस्य अनिल परब ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायणन से मांग की है कि वह 26/11 मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब के जेल के समय और यरवदा जेल में उसे दफनाए जाने के बारे में ब्यौरे का खुलासा करने के लिए राज्य के गृहमंत्री आर आर पाटिल को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।

विज्ञापन


परब ने कहा कि पाटिल की बर्खास्तगी की उनकी मांग एक मीडिया हाउस द्वारा प्रकाशित मराठी दिवाली पत्रिका में गृह मंत्री द्वारा लिखे गए चार पन्नों के एक लेख पर आधारित है।
विज्ञापन


‘ऑपरेशन एक्स’ शीर्षक से प्रकाशित चार पृष्ठ के इस लेख में बैरकों के भीतर कसाब के हिंसक व्यवहार और इस बात का ब्यौरा है कि राज्य ने किस तरह पुणे की यरवदा जेल में उसका अंतिम संस्कार किया और आतंकी के क्रिया कर्म को किसने अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परब ने राज्यपाल से मांग की कि वह पाटिल द्वारा पत्रिका को दिए गए ब्यौरे पर कड़ा संज्ञान लें क्योंकि इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया गया है। परब ने कहा कि पाटिल राज्य मंत्रिमंडल में अपनी नियुक्ति के समय ली गई गोपनीयता की शपथ का पालन करने में विफल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed