फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ajmal kasab hanged till death in yerwada jail

26/11 के गुनहगार अजमल कसाब को फांसी दी गई

Wed, 21 Nov 2012 05:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 21 Nov 2012 05:18 PM IST
विज्ञापन
ajmal kasab hanged till death in yerwada jail

26/11 मुंबई हमले के गुनहगार आमिर अजमल कसाब को पुणे के यरवदा जेल में बुधवार को सुबह 7.30 बजे फांसी दे दी गई। गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कसाब को फांसी दिए जाने की पुष्टि कर दी है। कसाब को सोमवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल से पुणे के यरवदा जेल में शिफ्ट किया गया था। आर्थर रोड जेल में फांसी देने की सुविधा नहीं है। इसलिए उसे बेहद गोपनीय तरीके से यरवदा जेल ले जाया गया था।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल ने कसाब की फांसी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुंबई पर हमला हमारे देश्ा पर हमला था। इसमें 166 लोग मारे गए थे। जिंदा पकड़े गए आतंकी कसाब को कानूनी प्रक्रिया के बाद ही फांसी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन


कसाब ने नहीं बताई कोई इच्छा

फांसी से पहले कसाब ने कोई अंतिम इच्छा नहीं बताई। कसाब ने पुलिस को लिखित तौर पर कहा कि उसकी कोई वसीयत भी नहीं है। कसाब का शव पाकिस्तान को सौंपा जाएगा नहीं? इस सवाल पर गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि पकिस्तान की ओर से इस बारे में दरख्वास्त की जाएगी तो मामले पर है विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन एक्स दिया था कोड
कसाब को फांसी देने की प्रक्रिया बेहद गोपनीय रखी गई। इसका कोड ऑपरेशन एक्स रखा गया था। इस ऑपरेशन की जानकारी केवल राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, गृहसचिव, आईबी चीफ सहित केवल छह लोगों को थी। फांसी के तुरंत बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल को इसकी सूचना दी गई। उन्हें मैसेज किया गया-ऑपरेशन एक्स सक्सेजफुली एक्जक्यूटेड।

पहले से तय थी 21 नवंबर की तारीख
केंद्रीय गृहमंत्री शिंदे ने बताया कि कसाब के फांसी की तारीख 7 नवंबर को ही तय कर दी गई थी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कसाब की दया याचिका खारिज कर दी थी। 5 नवंबर को राष्ट्रपति ने जरूरी कागजातों पर हस्ताक्षर कर दिए थे। शिंदे ने रोम से लौटने के बाद 7 तारीख को जरूरी प्रक्रिया पूरी की और उसी दिन ही तय हो गया था कि 21 नवंबर को सुबह 7.30 बजे कसाब को फांसी पर लटकाया जाएगा। इसे आदेश को 8 नवंबर को महाराष्ट्र सरकार को भेज दिया गया। 


जेल में ही दफनाया गया कसाब का शव

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया कि कसाब का शव को यरवदा जेल परिसर में ही दफना दिया गया है। पाकिस्तान ने कसाब के शव लेने के बारे में अब तक कोई बात नहीं कही है। केंद्रीय गृहमंत्री शिंदे ने बताया कि कसाब को फांसी दिए जाने की सूचना पाकिस्तान को भेजी गई थी। हालांकि पाकिस्तान ने अधिकारिक तौर पर खत लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उन्हें फैक्स के जरिए सूचना भेजी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed