{"_id":"76308332-25bd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ajkpc-terms-hizbul-threat-as-death-warrant-demands-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः हिजबुल की धमकी, पंचायतों ने मांगी सुरक्षा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जम्मूः हिजबुल की धमकी, पंचायतों ने मांगी सुरक्षा
जम्मू/नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 03 Nov 2012 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन की धमकी के चलते ऑल जम्मू एंड कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस ने केंद्र सरकार से पंचों और सरपंचों को सुरक्षा मुहैया कराने के मसले पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है। कांफ्रेंस के चेयरमैन शफीक मीर का कहना है कि सलाहुद्दीन का बयान उनके लिए डेथ वारंट है। साथ ही चेतावनी दी कि सुरक्षा मुहैया नहीं कराए जाने पर इस्तीफों की झड़ी लग सकती है।
विज्ञापन
सरपंचों और पंचों को 24 घंटे के अंदर सुरक्षा मुहैया कराने या नहीं कराने और हिजबुल की धमकी के बारे में भारत सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री तथा जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि धमकियों का सामना कर रहे लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।
विज्ञापन
राज्य की मीडिया की खबरों के अनुसार, हिजबुल प्रमुख सलाहुद्दीन ने शुक्रवार को कहा था कि नई दिल्ली पंचों और सरपंचों को प्रोजेक्ट कश्मीर के तहत भारत के पक्ष में प्रचारित कर रही है। साथ ही हिजबुल प्रमुख ने इन पंचों और सरपंचों को निशाना बनाने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
मीर ने कहा कि तीन सदस्यों की हत्या के बाद हम फिर से अपनी सुरक्षा की गुहार केंद्र से लगा रहे हैं क्योंकि राज्य सरकार हमें सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल रही है।