{"_id":"cd30e4f8-3fbf-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ajit-pawar-to-be-deputy-cm-of-maharashtra-once-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बनेंगे अजीत पवार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फिर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बनेंगे अजीत पवार
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 06 Dec 2012 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता अजीत पवार शुक्रवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री का पद संभाल सकते हैं। सिंचाई परियोजना में हुए भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उन्होंने सितंबर में कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
एनसीपी नेता के करीबी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पवार शुक्रवार सुबह 10 बजे राजभवन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
उन्होंने बताया कि सिंचाई घोटाले के संबंध में पिछले पखवाड़े राज्य कैबिनेट के समक्ष पेश हुई रिपोर्ट में यह बात स्पष्ट हो गई कि यह मामला अजीत के कार्यकाल से पहले का है।
विज्ञापन
इसके चलते उन्हें दोबारा से राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करने का निर्णय लिया गया। अजीत द्वारा पद से इस्तीफा देने के बाद एनसीपी द्वारा पार्टी के किसी अन्य नेता के नाम को इस पद के लिए आगे नहीं बढ़ाया गया।
विज्ञापन