{"_id":"d6515630-0b03-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"ajit-pawar-takes-on-congress-at-public-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीत पवार ने कांग्रेस पर साधा निशाना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अजीत पवार ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मुंबई/एजेंसी
Updated Sun, 30 Sep 2012 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद से हाल में इस्तीफा दे चुके एनसीपी नेता अजीत पवार ने रविवार को कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। अजीत ने एक सभा में कहा कि कोयला घोटाले से जनता का ध्यान बंटाने के लिए ही उनके खिलाफ गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं।
महाराष्ट्र में सिंचाई घोटाले के आरोपों को लेकर इस्तीफा देने वाले अजीत ने कहा कि हमें कोयला की कालिख में काला करने की कोशिश की गई है। हालांकि उन्होंने कांग्रेस का नाम तो नहीं लिया उन्होंने साफ संकेत दे दिए कि वह कांग्रेस के बारे में ही बात कर रहे हैं।
इस्तीफे के बाद अहमदनगर जिले के अकोले में अपनी पहली सभा करते हुए अजीत ने कहा कि एनसीपी की छवि को खराब करने के लिए साजिश की गई है। लेकिन जब तक लोग एनसीपी के साथ हैं, उसे कोई डर नहीं है। उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी ने उनका इस्तीफा मांगा नहीं था, बल्कि उन्होंने खुद दिया। मालूम हो कि एनसीपी के नेता मान रहे हैं कि अजीत के खिलाफ लगे आरोपों में कहीं न कहीं कांग्रेस नेताओं का हाथ है।