{"_id":"05e9bda2-402d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ajit-pawar-sworn-in-as-maharashtra-deputy-cm-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने अजीत पवार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फिर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने अजीत पवार
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 07 Dec 2012 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने शुक्रवार को दोबारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पवार को राज्यपाल के शंकरनारायण ने राजभवन में शपथ दिलाई। सिंचाई परियोजना में हुए भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उन्होंने 25 सितंबर को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
एनसीपी नेता के करीबी सूत्रों ने बताया कि सिंचाई घोटाले के संबंध में पिछले पखवाड़े राज्य कैबिनेट के समक्ष पेश हुई रिपोर्ट में यह बात स्पष्ट हो गई कि यह मामला अजीत के कार्यकाल से पहले का है। इसके चलते उन्हें दोबारा से राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
अजीत द्वारा पद से इस्तीफा देने के बाद एनसीपी द्वारा पार्टी के किसी अन्य नेता के नाम को इस पद के लिए आगे नहीं बढ़ाया गया।