फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ajit dobhal's china visit is canceled

पठानकोट हमले के कारण डोभाल का चीन दौरा रद्द

Mon, 04 Jan 2016 10:07 PM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
ajit dobhal's china visit is  canceled

पंजाब के पठानकोट पर हुए आतंकी हमले के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एनएसए अजित डोभाल की अगले हफ्ते होने वाली चीन की यात्रा स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन


डोभाल सीमा विवाद पर वार्ता के लिए चीन रवाना होने वाले थे। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को बुलाई गए राष्ट्रीय सुरक्षा काउंसिल की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


अपने इस दौरे में डोभाल की योजना चीनी राष्ट्रपति ली केकियांग और अपने चीनी समकक्ष यांग जैकी से मुलाकात करने की थी। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच 3488 किलोमीटर लंबी सीमा पर आए दिन झड़पें होती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन इस महीने के आखिर में जा सकेत हैं

ajit dobhal's china visit is  canceled

चीनी सैनिकों की ओर से घुसपैठ की घटनाओं के कारण दोनों देशों के बीच कई बार तनातनी की स्थिति पैदा हुई है।

दोनों देश सीमा विवाद सुलझाने के लिए अब तक 18 बार बातचीत कर चुके हैं। इन बैठकों में सीमा पर झड़पें कम करने के तरीके विकसित करने पर दोनों देश कई बार रजामंदी दे चुके हैं।

माना जा रहा है कि डोभाल इस महीने के आखिरी हफ्ते में चीन की यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed