{"_id":"5e935181cd48999629db4ba17ac42208","slug":"ajay-katara-murder-conspiracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपी यादव के इशारे पर अजय कटारा की हत्या की साजिश!","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
डीपी यादव के इशारे पर अजय कटारा की हत्या की साजिश!
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 05 Jan 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड के एक मात्र गवाह अजय कटारा की हत्या की साजिश उसके ही एक सरकारी गनर ने रचने का प्रयास किया। उसने तीन गनर साथियों को साजिश में शामिल करने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसकी शिकायत शुक्रवार को एक सुरक्षाकर्मी ने एसपी ग्रामीण के कार्यालय में की। अजय कटारा के तीनों गनर ने अपने शपथपत्र लगाते हुए आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण जगदीश शर्मा के समक्ष पेश हुए गनर हारून अली ने बताया कि उसके अलावा रवि कुमार और विवेक पाल सिंह अजय कटारा के गनर हैं। कटारा को कुल चार गनर स्वीकृत हैं।
विज्ञापन
सिपाही हारुन का कहना था कि 3 जनवरी को साहिबाबाद थाने से कृष्णपाल यादव नामक सिपाही अजय कटारा की सुरक्षा को भेजा गया था।
आरोप है कि कृष्णपाल यादव ने उन्हें 50-50 लाख रुपये का लालच देकर अजय कटारा की पूर्व मंत्री डीपी यादव द्वारा हत्या करवाने में मदद करने को कहा।