फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ajam khan called narendra modi his big brother

आजम खान ने मोदी को बताया बड़ा भाई!

Wed, 30 Oct 2013 04:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Oct 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
ajam khan called narendra modi his big brother

आजमगढ़ में एक रैली के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आज खान ने नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी दोनों पर निशाना साधा।

विज्ञापन


आजम खां ने जहां भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के 'कुत्ते के बच्चे' वाले बयान पर निशाना साधा वहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से जनता से भी माफी मांगने की मांग की।

यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने नरेंद्र मोदी के एक साक्षात्कार के दौरान गुजरात दंगों के संबंध में की गई 'कुत्ते के बच्चे' वाली टिप्पणी पर उनकी आलोचना की।
विज्ञापन


खान ने कहा, 'हम कुत्ते के बच्चे हैं। लेकिन मुझे बुरा नहीं लगता क्योंकि ऐसा कहने वाले व्यक्ति हमारे बड़े भाई हैं। अंतर सिर्फ आकार का है।' साथ ही कहा कि एक हत्यारे के साथ समझौता संभव है लेकिन मानवता के हत्यारे के साथ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी ने इस साल जून माह में एक साक्षात्कार में कहा था कि अगर वह कार की पिछली सीट पर बैठे हों और कुत्ते का बच्चा भी कार के पहिये के नीचे आ जाए तो उन्हें दुख होगा। यह बात मोदी ने साल 2002 के गुजरात दंगों में कार्रवाई न करने और उनकी संलिप्तता के आरोपों पर अपने बचाव में कही थीं।


राहुल से मांगी सफाई
आजम ने राहुल गांधी की भी आलोचना करते हुए उनके दंगा पीड़ितों के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संपर्क वाले बयान को भी गलत ठहराया।

राहुल गांधी ने एक रैली में कहा था कि आईएसआई मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ित युवकों से संपर्क कर रही है। खान ने राहुल से इस पर स्पष्टीकरण मांगा है।

आजम खाने ने सवाल उठाया कि राहुल न तो मंत्री हैं और न अधिकारी, फिर उन्हें खुफिया विभाग की सूचनाओं का पता कैसे चल गया। सूचना देने वाले अधिकारी को इसके लिए सजा होनी चाहिए और अगर उसने राहुल को सूचना नहीं दी है तो उन्हें झूठे बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed