फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   airplane now needs lighter airhostess

पुरुष हुए भारी, विमान में अब चाहिए 'फूलकुमारी'

Fri, 28 Jun 2013 11:19 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 28 Jun 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
airplane now needs lighter airhostess

रुपया का गिरना यूं तो कई लोगों को परेशान कर रहा है, लेकिन अब इसकी कमजोरी ने नया शिकार ढूंढ लिया है। यह शिकार है विमानों में मुसाफिरों की सेवा में तैनात पुरुष केबिन क्रू।

विज्ञापन


लो-कॉस्ट विमान कंपनी गोएयर ने अब से ज्यादा वजन वाले पुरुषों के बजाय केवल महिला एयरहोस्टेस रखने का फैसला किया है।

ऐसा इसलिए किया गया, ताकि विमान में हल्का रहे और ईंधन कम खर्च हो। रुपए के कमजोर होने से विमान उड़ाने का खर्च बढ़ रहा है।

गोएयर में फिलहाल 330 केबिन क्रू सदस्य हैं, जिनमें से 40 फीसदी पुरुष हैं। एक किलोग्राम अतिरिक्त वजन के कारण 3 रुपए प्रति फ्लाइट घंटे का खर्च बढ़ता है।

पुरुषों की तुलना में एयरहोस्टेस का वजन 15-20 किलो कम होता है। गोएयर उम्मीद कर रही है नए कदम से 2.5 से 3 करोड़ रुपए सालाना बचा पाएगी।

विमान कंपनी में अभी 130 पुरुष क्रू मेंबर हैं, जो बने रहेंगे। लेकिन भविष्य में केवल एयरहोस्टेस को नियुक्त किया जाएगा।

गोएयर ने अगले सात साल में अपने बेड़े में करीब 80 विमान जोड़ने की योजना बनाई है, जिसके लिए वह 2,000 एयरहोस्टेस और पायलट रखेगी।

गोएयर की सीईओ जॉर्जियो डे रोनी ने कहा, 'रुपए की गिरावट से उद्योग को नुकसान पहुंचा रहा है। विमान लीजिंग, स्पेयर पार्ट्स और ईंधन खर्च, सभी चीजें डॉलर से जुड़ी हैं। रुपए के गिरने से हम पर सालाना 30 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed