फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Aircel-Maxis scam: Raids by IT-ED reveal Karti Chidambaram amassed huge wealth, built massive empire overseas

'चिंदबरम के बेटे ने 14 देशों में फैलाया कारोबार'

Tue, 01 Mar 2016 01:45 PM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
Aircel-Maxis scam: Raids by IT-ED reveal Karti Chidambaram amassed huge wealth, built massive empire overseas

एआईडीएमके के सांसदों ने आज कार्ति चिदंबरम मामले में संसद में जमकर हंगामा किया। सांसदों ने सदन के सामने कार्ति चिदंबरम पर कार्रवाई की मांग भी की। कार्ति पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे हैं। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन


हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग के संयुक्त जांच दल ने कार्ति चिंदबरम को लेकर एक बडा़ खुलासा किया है। एजेंसिंयों के दस्तावेजों के मुताबिक एरसेल-मैक्सिस घोटाले की जांच के दौरान कार्ति चिदंबरम का भी नाम सामने आया।
विज्ञापन


एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक कार्ति का दुनियाभर के 14 देशों में कारोबार है जिसमें लंदन, दुबई, दक्षिण अफ्रीका, फिलिपिन्स, थाइलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, श्रीलंका, ब्रिटिस वर्जिन आइलैंड, फ्रांस, अमेरिका, स्विटजरलैंड, ग्रीस और स्पेन जैसे देशों के नाम शामिल है। 2006-2014 के दौरान हुए इस सौदे में कार्तिक ने अकूत संपत्ति बनाई। उस दौरान कार्ति के पिता पी चिदंबरम वित्त मंत्री और बाद में गृह मंत्री रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 देशों में फैलाया कारोबार

Aircel-Maxis scam: Raids by IT-ED reveal Karti Chidambaram amassed huge wealth, built massive empire overseas

जांच एजेंसियों ने जब कार्ति की कंपनी एडवांटेज स्ट्रैटजिक कंसल्टिंग की जांच की तो पाया कि यह कंपनी एयरसेल-मैक्सिस सौदे में संलिप्त थी। कंपनी के सिंगापुर ब्रांच खाते से कई बड़े ट्रांजेक्शन किए गए थे।

जांच एजेंसियों सभी 14 देशों से संपर्क कर इस कंपनी के बारे में और छानबीन की। यह जांच संयुक्त राष्ट्र के अवैध धन की रोकथाम कानून के तहत सूचनाएं इकट्ठा की। जांच में ईडी और आईटी अधिकारियों ने पाया कि कार्ति दिसंबर 2015 कई कंपनियां बनाई जिसके माध्यम से कालेधन का सफेद बनाने का काम करता है।

एयरटेल-मैक्सिस घोटाले की जांच के दौरान एजेंसियों ने करीब 12 ठिकानों पर छापेमारी की। इसमें कार्ति की कंपनी एडवांटेज स्ट्रैटजिक लिमिटेड और चेन्नई की वासन आई केयर का नाम भी शामिल है।

वित्त मंत्री ने दिखाई थी हरी झंडी

Aircel-Maxis scam: Raids by IT-ED reveal Karti Chidambaram amassed huge wealth, built massive empire overseas

जांच दल ने अपनी यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को भेज दी। सुप्रीम कोर्ट खुद इस जांच दल की निगरानी कर रहा है।

ईडी और सीबीआई ने कोर्ट में जो चार्जशीट दाखिल की है उसमें इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि उस वक्त के वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने गलत तरीके से एयरसेल-मैक्सिस सौदे को हरी झंडी दिखाई थी।

एजेंसियों के इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर एआईडीएमके के सांसदों ने आज संसद में हंगामा किया। वो कार्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed