फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   AirAsia QZ8501 black box found

गोताखोरों ने ढूंढ निकाला एयर एशिया विमान का ब्लैक बॉक्स

Sun, 11 Jan 2015 08:04 PM IST
Updated Sun, 11 Jan 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
AirAsia QZ8501 black box found

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद लापता हुए एयर एशिया के विमान की क्यूजेड8501 फ्लाइट का ब्लैक बॉक्स ढूंढ लिया गया है। इंडोनेशिया के मैरीन ट्रांसपोर्ट के डायरेक्टर जनरल ने इस बात की पुष्टि की है। इंडोनेशिया के आला अधिकारियों ने बताया कि इस बारे में रविवार को एक प्रेस रिलीज भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शवों और विमान के अहम हिस्सों की खोजबीन में लगे बचाव दल को यह उपलब्धि विमान के लापता होने के दो हफ्ते बाद लगी है। आपको बता दें कि एयर एशिया का यह विमान करीब 162 लोगों को सुरबाया से सिंगापुर की यात्रा पर ले जा रहा था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया जिसके चलते यह रास्ता भटक गया और क्रैश होकर जावा सागर में समा गया।

विज्ञापन

30 से 32 मीटर की गहराई में मिला ब्लैक बॉक्स

AirAsia QZ8501 black box found

रविवार को जारी की गई इस प्रेस रिलीज में इंडोनेशिया के मैरीन ट्रांसपोर्ट के डायरेक्टर जनरल टोनी बुदियानो ने बताया कि इंडोनेशिया के नेवी शिप के एन जद्यात के गोताखोरों ने समुद्र में करीब 30 से 32 मीटर की गहराई में ब्लैक बॉक्स को खोज निकाला है।

बुदियानो ने बताया कि ब्लैक बॉक्स मलबे के बीच में इस कदर फंसा हुआ है कि उसे निकालने में गोताखोरों को मुश्किल आ रही है और समय की कमी भी उनके आड़े आ रही है। उन्होंने बताया कि गोताखोर सोमवार को एक बार फिर से इसे निकालने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed