हज तीर्थयात्रियों के लिए एयर इंडिया की 230 विशेष उड़ानें
विमानन कंपनी एयर इंडिया ने इस साल से हज तीर्थयात्रियों के लिए 230 विशेष हज उड़ानों की योजना बनाई है। इसके जरिए हज तीर्थयात्री दिल्ली, श्रीनगर, मुंबई, कोची, हैदराबाद, पणजी और नागपुर से जेद्दाह (सऊदी अरब का शहर) के लिए उड़ान भर सकेंगे।
एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इन उड़ानों को दो चरणों में संचालित किया जाएगा, जिसके जरिए 38 हजार हज यात्री भारत के सात शहरों से सीधे जेद्दाह के लिए उड़ान भरेंगे।
एयर इंडिया ने कहा कि पहले चरण के तरह भारत से जेद्दाह के लिए रविवार को उड़ान भरने की शुरुआत हो गई।
38 हजार हजयात्री कर सकेंगे यात्रा
इस चरण के तहत 115 विशेष उड़ानें देश के सात शहरों से जेद्दाह के लिए 17 सितंबर तक संचालित रहेंगी, जबकि दूसरे चरण (वापसी) के तहत ये हज तीर्थयात्री देश वापस लौटने के लिए उड़ान भर सकेंगे।
एयर इंडिया कुल 38 हजार यात्रियों को ले जाने की बात कह रही है। दूसरे चरण की 115 विशेष उड़ानें 28 अक्टूबर तक संचालित होंगी।
इसके लिए एयर इंडिया ने 340 सीटों वाले बी777-300ईआर विमानों को लगाया है।