फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Air india stopped 19 student to travel san francisco

एयर इंडिया ने जहाज में चढ़ने से रोके 19 छात्र, जानिए क्यों

Tue, 22 Dec 2015 03:50 PM IST
Updated Tue, 22 Dec 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
Air india stopped 19 student to travel san francisco

एयर इंडिया ने रविवार रात 19 भारतीय छात्रों को हैदराबाद से अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया। एयर इंडिया को अमेरिकी अधिकारियों की ओर से इस बात की सूचना दी गई थी कि जिन दो विश्वविद्यालयों में वह छात्र पढ़ने जाना चाहते हैं उन्हें जांच के घेरे में रखा गया है।

विज्ञापन


वहीं इस मुद्दे पर एयर इंडिया का कहना है ऐसा छात्रों को होने वाली तकलीफ से बचाने के लिए किया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एयर इंडिया द्वारा दिए गए इस बयान में पूर्व में हुई उस घटना का हवाला दिया गया है जिसमें एयर इंडिया की फ्लाइट से सेन फ्रांसिस्को गए 14 छात्रों को वापस भेज दिया गया था।
विज्ञापन


उन्हीं 14 में से एक छात्र दीपक ने बताया कि हम सभी छात्रों को वहां जाने के लिए अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की ओर से वैध वीजा प्रदान किया गया था। वह सवाल उठाते हैं, 'अगर वे विश्वविद्यालय अमेरिका में प्रतिबंधित थे तो फिर हमे वीजा दिया ही क्यों गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी अथॉरिटी ने नहीं दी थी प्रवेश की इजाजत

Air india stopped 19 student to travel san francisco

दीपक के ही साथ गए एक अन्य छात्र बताते हैं कि, 'हमसे वहां अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया और वापस भेज दिया गया।' एयर इंडिया के अनुसार उन्हें 19 दिसंबर को अमेरिका के कस्टम और बॉर्डर प्रोटेक्‍शन एजेंसी की ओर से यह सूचना मिली थी कि कैलीफोर्निया की सिलीकॉन वैली और ना‌र्थ वेस्टर्न पालीटेक्निक कालेज ऑफ फ्रेमफांट जांच के घेरे में हैं।

इसमें आगे कहा गया कि अगर इन छात्रों को सैन फ्रांसिस्को भेजा जाता है तो उन्हें अमेरिका में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी और वापस भेज दिया जाएगा।
 
हैदराबाद में एयर इंडिया के अधिकारी का कहना था कि इसी वजह से छात्रों का समय और उनका पैसा बचाने के लिए उन्हें फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed