फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Air india pilot start fighting in cockpit

को-पायलट को 'अंकल' कहने पर हुआ था विमान में बवाल

Tue, 07 Apr 2015 01:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Apr 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
Air india pilot start fighting in cockpit

मामूली विवाद के चलते एअर इंडिया के दो पायलटों को विमान उड़ाने से रोके जाने के मामले की जांच में पता चला है कि लड़ाई की मुख्य वजह पायलट का अपने को-पायलट को अंकल कहना भर था। गौरतलब है कि यह विमान रविवार को दिल्ली पहुंचने वाला था।

विज्ञापन


एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, "हमने दोनों पायलटों को प्लेन उड़ाने से मना कर दिया है और जयपुर से दिल्ली की फ्लाइट के इन दोनों पायलटों की जांच लंबित है।" उन्होंने बताया कि को-पायलट ने अपने कैप्टन पर हमला नहीं किया था हालांकि उनके बीच मामूली बात को लेकर गर्मागर्म बहस जरूर हुई थी।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि कमांडर ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है कि यह एक मामूली कहासुनी थी और इसमें हाथापाई जैसा कुछ भी नहीं था। उन्होंने कहा कि हम अपनी जांच रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले की जांच कर जरूरी कार्यवाही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

को-पायलट उम्र में काफी बड़ा था

Air india pilot start fighting in cockpit

हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीनियर पायलट उम्र में छोटा था और उसने अपने को-पायलट को उस वक्त अंकल कहकर पुकारा था जब वो कुछ जरूरी फ्लाइट डिटेल तैयार कर रहा था।

खबर के मुताबिक फ्लाइट का को-पायलट उम्र में काफी बड़ा था। जब कमांडर टेक ऑफ की तैयारी कर रहा था तब उसने उससे कुछ डिटेल लिखने को कहा, लेकिन इसी बीच उसने उसे अंकल कहकर पुकारा। जूनियर पायलट ने इसे अपमान की तरह लिया और इसी कारण दोनों में बहस हो गई।

इस विमान के को-पायलट ने अपने कैप्टन पर हमला किया, लेकिन इसके बावजूद भी विमान ने उड़ान भरी और कमांडर ने बाद में इसकी शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed