फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   air india pilot beat engineer in plane cockpit

एयर इंडिया: विमान के कॉकपिट में चले ‘लात-घूंसे’

Sun, 18 Jan 2015 08:47 AM IST
Updated Sun, 18 Jan 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
air india pilot beat engineer in plane cockpit

पेरिस जाने वाले करीब 122 यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब तीन घंटे तक लंबा इंतजार करना पड़ा। वजह तकनीकी समस्या या कोहरा नहीं बल्कि विमान के कॉकपिट में हुई मारपीट थी।

विज्ञापन


एयर इंडिया के विमान के पायलट को कॉकपिट में ज्यादा लोगों को देखकर इतना ज्यादा गुस्सा आया कि उसने ग्राउंड इंजीनियर की धुनाई कर दी। बताया जा रहा है कि ग्राउंड इंजीनियर वीटी कन्नन के चेहरे पर चोट आई है और एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


चेन्नई से दिल्ली पहुंचे विमान को सुबह 8.45 पर पेरिस के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन वह 11.45 पर उड़ान भर सका। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से विमान के उड़ान भरने से पहले ग्राउंड स्टाफ कॉकपिट में शीशों की सफाई के अलावा अन्य तकनीकी पक्षों की जांच कर रहा था। इसी दौरान माणिक लाल कॉकपिट में आया, वह बहुत सारे लोगों को अंदर देखकर झल्ला गया और उन्हें बाहर निकालने लगा।

तो क्या तकनीकी समस्या को लेकर हुई बहस

air india pilot beat engineer in plane cockpit

ग्राउंड इंजीनियर वीटी कन्नन ने उसे कहा कि अभी विमान पायलट को नहीं सौंपा गया है, लेकिन पायलट ने उसकी एक न सुनी। जल्द ही बहस मारपीट में तब्दील हो गई।

...तो क्या तकनीकी समस्या को लेकर हुई बहस
इस बीच एयर इंडिया के एक अधिकारी का कहना है कि विमान में थोड़ी सी तकनीकी खामी थी और इसी को लेकर पायलट व इंजीनियर में मतभेद था। पायलट तकनीकी खामी के साथ विमान को उड़ाना नहीं चाहता था।

एक पायलट का यह कहना है कि अगर पायलट को विमान में कोई तकनीकी समस्या दिखती है, तो वह उड़ान भरने से इनकार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed