फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Air India flight returns due to rat

चूहे के कारण मुंबई वापस लौटा लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान

Thu, 31 Dec 2015 05:12 AM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 05:12 AM IST
विज्ञापन
Air India flight returns due to rat

एक चूहा कितना खतरनाक हो सकता है, यह एयर इंडिया और लंदन जाने के लिए विमान में बैठे उन यात्रियों से पूछना चाहिए, जिन्हें तेहरान के पास से वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


कारण था विमान में मौजूद चूहा, जिसकी उपस्थिति के अंदेशे ने विमान को वापस मुंबई लौटने पर मजबूर कर दिया। विमान ने मुंबई से ही उड़ान भरी थी।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मुंबई से होते हुए अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 131 ने बुधवार को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी।
विज्ञापन


विमान जब तेहरान के पास था, तभी यात्रियों को लगा कि उनकी सीट के नीचे और केबिन के पास एक चूहा घूम रहा है। इस बात की जानकारी क्रू मेंबर्स को दी गई।

यात्रियों ने दी थी केबिन के पास चूहा दिखने की सूचना

Air India flight returns due to rat

हालांकि चूहे के होने के बारे में पुष्टि नहीं हो पाई लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को वापस मुंबई मोड़ने का फैसला लिया गया।

एयर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी इंजीनियरिंग टीम घटना की जांच कर रही है। उनके लिए यात्रियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

यात्रियों को हुई परेशानी इस घटना के कारण एयरलाइंस को जहां शर्मसार होना पड़ा, वहीं यात्रियों की भी जमकर फजीहत हुई। हालांकि यात्रियों को लंदन ले जाने के लिए एक अतिरिक्त विमान उपलब्ध करा दिया गया था लेकिन यह छह घंटे की देरी से उड़ान भर सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed