फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   air india flight late leads 252 people to miss the cricket match

एयर इंडिया के चलते नहीं देख पाए महामुकाबला

Sun, 15 Feb 2015 06:15 PM IST
Updated Sun, 15 Feb 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
air india flight late leads 252 people to miss the cricket match

भारत-पाकिस्तान के बीच ऑस्ट्रेलिया में हो रहे पहले मुकाबले के लिए भारत से 252 लोगों को ऑस्ट्रेलिया जाना था, लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक इस मैच का मजा एयर इंडिया ने फीका कर दिया।

विज्ञापन


शनिवार को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से सिडनी जाने वाली फ्लाइट अपने समय से करीब 8 घंटे लेट हो गई, जिसके चलते सभी यात्रियों को इस बात का अंदाजा हो गया कि उनक मैच छूट सकता है। यात्रियों ने एयरपोर्ट पर इस देरी के कारण जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


गुस्साए यात्रियों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों की मदद लेनी पड़ी। ऑस्ट्रेलियाई समय के हिसाब से फ्लाइट को सुबह 6.40 पर सिडनी पहुंचना था और इसके 8 घंटे बाद 2 बजे से मैच शुरू होना था। फ्लाइट उड़ान भरने में ही 8 घंटे लेट थी, जिसके चलते यात्रियों ने हंगामा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ एयर इंडिया ही जाती है सिडनी

air india flight late leads 252 people to miss the cricket match

ऐसी स्थिति में यात्रियों के पास हंगामा करने के अलावा कोई अन्य रास्ता भी नहीं था। आपको बता दें कि भारत से सिडनी सिर्फ एयर इंडिया की फ्लाइट्स ही जाती हैं।

एयर इंडिया की फ्लाइट केबिन क्रू में कमी होने की वजह से लेट हुई। इसके चलते शनिवार दोपहर 1 बजे दिल्ली से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 8 घंटे बाद रात 9.30 बजे तक भी नहीं उड़ सकी थी।

आपको बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट अक्सर केबिन क्रू की कमी के कारण लेट हो जाती है। हाल ही में एयर इंडिया को केबिन क्रू की भर्ती के निर्देश भी दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed